scriptदूल्हे राजा Varun Dhawan ने शादी से पहले दिखाई अपनी झलक, चेहरे पर नजर आया वेडिंग ग्लो.. देखें लेटेस्ट तस्वीरें | varun dhawan latest photos before wedding outside the mansion house al | Patrika News

दूल्हे राजा Varun Dhawan ने शादी से पहले दिखाई अपनी झलक, चेहरे पर नजर आया वेडिंग ग्लो.. देखें लेटेस्ट तस्वीरें

Published: Jan 23, 2021 02:49:08 pm

Submitted by:

Neha Gupta

वरुण धवन ने शादी से पहले दिखाई अपनी झलक
वरुण के चेहरे पर दिखाई दिया वेडिंग ग्लो
नताशा दलाल से 24 जनवरी को करने जा रहे हैं शादी

Varun Dhawan

Varun Dhawan

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) शादी के लिए पुरी तरह से तैयार हैं। नताशा दलाल (Natasha Dalal) को अपनी दुल्हनियां बनाने के लिए वरुण मुंबई के अलीबाग में बने द मेंशन हाउस पहुंच गए हैं। शादी से पहले वरुण की झलक देखकर उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। वरुण और नताशा की शादी की रस्में शुरु हो चुकी हैं। दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्तों को ‘द मेंशन हाउस’ जाते हुए देखा गया है। वहीं वरुण धवन भी जैसे ही पहुंचे मीडिया के कैमरों ने उन्हें क्लिक करना शुरू कर दिया। वरुण इस दौरान बेहद ही चार्मिंग नजर आ रहे थे।

varuns2.png

वरुण ने 22 जनवरी की रात को अलीबाग की एक प्राइवेट प्लेस में अपनी बैचलर पार्टी की थी। उसके बाद सुबह वो अपने दोस्त शशांक खेतान के साथ पहुंचे। वरुण की इन लेटेस्ट तस्वीरों को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वरुण गाड़ी से उतरे और उन्होंने मास्क लगाया हुआ था।

varun6.png
इसके बाद उन्होंने अपना मास्क हटाया और मीडिया के कैमरों की तरफ हाय किया। दुल्हा बनने से पहले वरुण के चेहरे पर खास चमक साफ दिखाई दे रही थी। वरुण वाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस में बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं।
varuns3.png
फैंस अब वरुण और नताशा की शादी की तस्वीरों को इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आज संगीत सेरेमनी होगी। वहीं 24 जनवरी को दोनों सात (Varun Dhawan Natasha Dalal wedding) फेरे लेंगे। वरुण की इस शादी में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचेंगे। खबरों की मानें तो वरुण की शादी के लिए शाहरुख खान ने भी अपना बंग्ला रेंट पर दिया है।
varuns4.png
वरुण की शादी में सीमित गेस्ट ही पहुंचेंगे लेकिन शाहरुख ने उसका इंतजाम भी कर दिया है। वरुण धवन स्कूल के वक्त से नताशा दलाल के दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।
varuns5.png
varuns1.png
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो