8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सलमान के साथ काम करने से आमिर खान ने कर दिया था मना, बोले उससे दूर ही रहना चाहता हूं

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खान्स का एक अलग ही स्टारडम है। इंडस्ट्री से बाहर निकल कर देखेंगे तो सभी बड़े खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान का नाम खासतौर पर जोड़ा जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 26 Jan 2022, 2:42 PM IST

Aamir khan and Salman Khan

Aamir khan and Salman Khan

बहुत कम मौके आए हैं जब दोनों खान ने एक साथ स्क्रीन शेयर की है। हालांकि जब भी ऐसा हुआ है तो लोगों को उनकी जुगलबंदी बेहद ही पसंद आई है, फिर बात चाहें करण-अर्जुन में सलमान खान और शाहरुख खान की हो या फिर अंदाज अपना-अपना में आमिर खान और सलमान खान की, लोगों के जहन में आज भी जोड़ी आइकॉनिक जोड़ी है।

हालांकि कई बार पर्दे पर दिखने वाली ये आइकॉनिक जोड़ी फिल्म के सेट पर उतनी नजदीक नहीं होती जितनी दिखती है। कई बार ये स्टार्स साथ में उतना अच्छा रिलेशन शेयर नहीं करते जितना कि हम सोचते हैं। कुछ ऐसा ही अंदाज अपना-अपना के एक्टर सलमान और आमिर खान के साथ था। दरअसल, स्क्रीन पर तो कैमेस्ट्री सलमान औऱ आमिर के बीच नजर आई थी मगर ऑफस्क्रीन मामला उल्टा ही था। इस बारे में किसी और ने नहीं बल्कि खुद फिल्म के एक्टर आमिर खान ने इसका खुलासा किया था।

आमिर खान ने सलमान खान के बिहेवियर को लेकर एक बार बात की थी। उन्होंने बताया था कि आमिर खान को उस वक्त सलमान खान का रवैया बिलकुल पसंद नहीं आया था। साल 1994 में फिल्म अंदाज अपना अपना में सलमान और आमिर ने स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म में करिश्मा कपूर और रवीना टंडन भी कास्ट की गई थीं।

बता दें कि साल 2013 में आमिर खान करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आए थे। इस दौरान आमिर ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें सलमान खान का उस वक्त एटीट्यूड बिलकुल भी पसंद नहीं आया थ। आमिर खान ने कहा था- ‘अंदाज अपना अपना में सलमान के साथ काम करने का मेरा एक्सपीरियंस कुछ खास अच्छा नहीं रहा था, मैं तब सलमान को पसंद नहीं करता था। मैंने उस दौरान देखा कि सलमान खान बहुत रूड हैं। सलमान के साथ ऐसे काम करने के बाद मैंने तौबा कर ली थी। मैं सलमान के साथ दोबारा काम करना नहीं चाहता था।

हालांकि आमिर ने आगे बताया था कि बाद में दोनों की दोस्ती हो गई थी। आमिर ने कन्फेस करते हुए कहा था कि साल 2002 में जब वह अपने बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तब सलमान ही थे जिन्होंने उनका साथ दिया था। उस वक्त आमिर अपनी पहली पत्नी रीना दत्त से अलग हुए थे। आमिर ने बताया था कि उस वक्त वह काफी उदास रहा करते थे।

आमिर ने कहा था- ‘सलमान खान तब मेरी लाइफ में वापस आए थे जब मैं एक बेहद मुश्किल वक्त से गुजर रहा था। तब सलमान ने मुझसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद हम मिले थे। उस दिन हमने एक दूसरे को अच्छे से जाना। फिर हमारे सच्ची दोस्ती की शुरुआत हुई।