बॉलीवुड

जब मनीषा कोइराला ने नाना पाटेकर को एक्ट्रेस आयशा जुल्का के साथ पकड़ा रंगे हाथ, दोनों के बीच हुई खूब मारपीट

नाना पाटेकर की पर्सनैलिटी पर एक्ट्रेस अपना दिल हार बैठती थीं। एक्ट्रेस मनीषा कोइराला भी उनके प्यार में गिरफ्तार हो गई थीं। वह उनसे बेहद प्यार करती थीं। लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ कि दोनों के रिश्ते का अंत बुरी तरह से हुआ।

2 min read
Nana Patekar

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर ने अपने जमाने में कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता था। उनके डायलॉग डिलीवरी का हर कोई फैन हुआ करता था। आज भी इंडस्ट्री में उनका नाम काफी सम्मान के साथ लिया जाता है। हालांकि, फिल्मों के अलावा नाना पाटेकर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी खूब सुर्खियों में रहे। कहा जाता है कि उस वक्त नाना पाटेकर की पर्सनैलिटी पर एक्ट्रेस अपना दिल हार बैठती थीं। एक्ट्रेस मनीषा कोइराला भी उनके प्यार में गिरफ्तार हो गई थीं। वह उनसे बेहद प्यार करती थीं। लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ कि दोनों के रिश्ते का अंत बुरी तरह से हुआ।

दरअसल, नाना पाटेकर और मनीषा कोईराला ने साथ में साल 1996 में फिल्‍म 'अग्निसाक्षी' में काम किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। दोनों के बीच नजदीकी इतनी बढ़ गई थी कि नाना उनके घर तक आने लगे थे। मनीषा के पड़ोसियों ने यहां तक कहा कि नाना को सुबह के टाइम उनके घर से निकलते हुए कई बार देखा गया। वहीं, नाना ने कहा था कि मनीषा उनके घर उनकी मां और बेटे से मिलने के लिए आती हैं।

उस वक्त ऐसी खबरें भी आने लगीं कि नाना पाटेकर और मनीषा जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि, नाना पहले से ही शादीशुदा थे। इसके बावजूद मनीषा का उनके लिए प्यार कम नहीं हुआ था। धीरे-धीरे मनीषा, नाना पाटेकर को लेकर काफी पजेसिव हो गई थीं, उन्हें ये बिल्कुल भी पसंद नहीं था कि कोई भी लड़की नाना पाटेकर से ज्यादा घुले-मिले। लेकिन एक दिन मनीषा ने नाना पाटेकर को एक एक्ट्रेस के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। वो एक्ट्रेस थीं- आयशा जुल्का। उस समय दोनों एक दूसरे से इंटिमेट थे।

दोनों को एक साथ देखने के बाद मनीषा का गुस्सा फूट पड़ा। उनका और नाना का बुरी तरह झगड़ा हो गया। मनीषा ने आयशा को भी काफी भला-बुरा तक कह दिया। जिसके बाद दोनों के बीच खूब झगड़ा हो गया। इस घटना के बाद मनीषा और नाना का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया। हालांकि, मनीषा से दूर जाने का गम नाना भूल नहीं पाए। अक्सर उनकी बातों में उनका दर्द जाहिर हो जाता था।

Published on:
27 Oct 2021 04:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर