Chandu Champion: कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग को लेकर जी तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में उन्होंने मुरलीकांत पेटकर का रोल निभाते देखा जाएगा। आइए जानते हैं कौन है मुरलीकांत पेटकर?
फैंस कार्तिक आर्यन की अगली मूवी ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म लगभग 4 महीने बाद सिनेमाघरों में होगी। इस मूवी की ख़ास बात ये है कि इसमें यूके और महाराष्ट्र के गावों की खूबसूरती बखूबी दिखाई गई है।
फिल्म के लिए पसीना बहा रहे हैं कार्तिक
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में वो हैवी वर्कआउट भी करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में कार्तिक के पीछे एक लेडी भी जिम करते हुए दिखाई दे रही हैं। लोग एक्टर को देखने की बजाय उनके बराबर में जिम कर रही दादी को देख रहे हैं। वीडियो में उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है।
कौन हैं मुरलीकांत पेटकर (Who is Murlikant Petkar)?
‘चंदू चैंपियन’ के लिए, कार्तिक ने एक प्लेयर के रियल लाइफ को दिखाने के लिए तगड़ा फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया। बताया जा रहा है कि एक्टर भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर (Murlikant Petkar) की भूमिका निभा रहे हैं। मुरलीकांत ने 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में समर पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग कम्पटीशन में 37.33 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
मुरलीकांत भारतीय सेना में इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) कोर में क्राफ्ट्समैन रैंक के जवान थे। खास बात ये है कि 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में उन्हें गोली भी लगी थी। बताया जा रहा है कि मूवी 14 जून को रिलीज होगी।