23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की डेटिंग कन्फर्म! मिला नया सबूत, उठे सवाल

Dating Rumours: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की लंदन वाली कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस फोटो पर ढेरों कमेंट के जरिए स्टार्स से सवाल पूछ रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 14 Jul 2025, 8:24 PM IST

RJ Mahvash-Chahal Dating Rumours

चहल-महवश की डेटिंग चर्चा तेज (फोटो सोर्स: चहल-महवश इंस्टाग्राम)

RJ Mahvash-Chahal Dating Rumours: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की जोड़ी इन दिनों खूब चर्चा में है। जब से चहल का पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक की खबर सामने आई है, तब से उन्हें महवश के साथ कई बार देखा गया है। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर एक्टिव रहते हैं।

लंदन में चहल-महवश

अब चहल और महवश की लंदन वाली तस्वीरों ने फिर अफवाहें तेज कर दी हैं। उनके लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में फैंस को एक जैसा बैकग्राउंड दिखा, जिससे लोगों को शक हुआ कि वे साथ में हैं। इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में टेस्ट सीरीज चल रही है, जिससे चहल का लंदन में होना और भी चर्चा का विषय बन गया है।

हाल ही में युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने लंदन की सड़कों से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। महवश ने काली मिनी स्कर्ट, सफेद शर्ट और काली हाफ टी-शर्ट पहनी थी, जबकि चहल ने जींस और नीली-सफेद धारीदार शर्ट पहनी थी। लोगों ने ध्यान दिया कि दोनों की तस्वीरें एक जैसी जगह से ली गई थीं, लेकिन शुरुआत में किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब सोशल मीडिया पर ये बात तेजी से फैल रही है।

सवालों के घेरे में स्टार्स

एक फैन ने लिखा, "दोनों एक ही इलाके में तस्वीरें ले रहे हैं। एक दूसरे के कैमरामैन।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “ये फोटो लगता है चहल भाई ने खींचा है।” एक टिप्पणी में लिखा था, “कैमरामैन चहल भाई।” इसके अलावा एक फैन ने पोस्ट में महवश के सनग्लासेस की ओर भी इशारा किया और लिखा, “चहल भाई के चश्मे हैं।”

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग