5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर में 18 बंदर और तीन गोवंशों की मौत

बुलंदशहर में आवारा पशुओं के मरने का सिलसिला हुआ शुरू अचानक बंदरों की मौत से लोगों में कौतुहल का माहौल करंट लगने से आवारा गोवंशों की मौत पर जांच में जुटे अफसर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 3 Mar 2020, 12:20 PM IST

murder.png

बुलंदशहर. खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में रखें ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से मंगलवार को 3:00 आवारा गोवंश की मौत हो गई। गांव वालों का आरोप है कि खुले में ट्रांसफर होने के कारण यहां पर कई बार गायों की मौत हो चुकी है और इससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। बिजली विभाग के अधिकारियों को हमने कई बार लिखकर शिकायत भी की है। मगर बिजली विभाग के अधिकारी इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लेते। ऐसा लगता है मानो कोई बड़ा हादसा होने का ये लोग इंतजार कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: एसएसपी साहब पति नहीं बनने देता है मां, बोलते हैं फिगर खराब हो जाएगा

वहीं, दूसरी तरफ अनूपशहर रविवार को जिरौली गांव में दोपहर गेहूं के कई खेतों में 18 बंदरों के शव पड़े मिले। ग्रामीणों का आरोप है कि बंदरों को खाने में जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा गया है। जिला वन अधिकारी गंगा प्रसाद ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। जिरौली गांव के ग्रामीण खेतों पर काम के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें यावापुर रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट गेहूं के कई खेतों में बंदरों के शव पड़े मिले। कुछ ही देर में यह सूचना आसपास के इलाके में आग की तरह फैल गई।

यह भी पढ़ें: भाजपा वधायक सुनील शर्मा ने होली मिलन समारोह के लिए बनाया सेल्फी प्वाइंट, चारों तरफ हो रही है चर्चा

ग्रामीणों ने खेतों से 18 बंदरों के शव जमा किए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मिथलेश उपाध्याय, एलआइयू के दरोगा मनोज कुमार, वनविभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक ने एक बंदर का पोस्टमार्टम कराने के बाद बाकी बंदरों के शवों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफना दिए। एक बंदर अचेत अवस्था में मिलने पर उसे बुलंदशहर जिला पशु चिकित्सालय भेज दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति ने खेतों में हानि के चलते खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर बंदरों की हत्या की है। वहीं, खुर्जा में करंट लगने से गाय की मौत को लेकर सीओ खुर्जा गोपाल सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत गांव वालों से मिली है। संबंधित अधिकारी को बुलाकर इसमें जांच कराकर कार्रवाई कराई जा रही है।