5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएसपी साहब पति नहीं बनने देता है मां, बोलते हैं फिगर खराब हो जाएगा

पाति चार बार करा चुका है गर्भपात बच्चा पैदा करोगी तो सुंद्रता चली जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 2 Mar 2020, 2:20 PM IST

woman.jpg

,,

गाजियाबाद. यूपी के गाजियाबाद शहर से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस पूरी खबर को पढ़कर एक बार तो आपको विश्वास नहीं होगा। गौरतलब है कि यहां एक महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है कि उसका पति उसे मां नहीं बनने दे रहा। महिला ने इसकी वजह भी बताई। उन्होंने पुलिस से कहा कि पति उससे कहता है कि बच्चा पैदा करने से उसकी सुंदरता पर असर पड़ेगा। इतना ही नहीं, महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए भी मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा वधायक सुनील शर्मा ने होली मिलन समारोह के लिए बनाया सेल्फी प्वाइंट, चारों तरफ हो रही है चर्चा

यह पूरा मामला गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने गाजियाबाद के एसएसपी ऑफिस में दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। उन्होंने बताया कि परिवार की सहमति से उसकी इंटरकास्ट शादी हुई थी। हालांकि, महिला ने बताया कि इस दौरान पति ने घर जमाई बनने शर्त रख दी। लिहाजा, परिवार बचाने के लिए मायके वाले भी मान गए। इसके बाद वह पति के साथ कविनगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में आकर रहने लगी।

यह भी पढ़ें: इंदिरापुरम थाना पुलिस ने 3 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि बीते पांच साल में वह 4 बार गर्भवती हुई थी, लेकिन हर बार उसका गर्भपात करवा दिया गया। महिला का आरोप है कि पति कहता है कि अगर वह एक बार मां बन गई तो उसकी सारी सुंदरता समाप्त हो जाएगी, फिर वह उसके साथ कैसे रह पाएगा। इसके साथ ही महिला ने महिला ने बताया कि उसके पति ने उसके पिता से बिल्डर का काम शुरू करने के लिए रुपए मांगे और पैसे नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। यहां तक की पति ने उसे धमकाने के लिए पिस्टल तक ले ली है। महिला की पूरी बात सुनने के बाद एसएसपी ने इस मामले की जांच कविनगर थाने को सौंप दी है।