4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIG NEWS: मतदान को लेकर गठबंधन और भाजपा समर्थकों में बवाल, पथराव के बाद जमकर चली गोलियां

मतदान को लेकर मारपीट, पथराव आैर फायरिंग का आरोप ९ से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना    

2 min read
Google source verification
polling

BIG NEWS: मतदान को लेकर गठबंधन और भाजपा समर्थकों में बवाल, पथराव के बाद जमकर चली गोलियां

बुलंदशहर. सिकंदराबाद विधानसभा एरिया के अलीपुरा गांव में भाजपा व गठबंधन प्रत्याशी के समर्थक गुरुवार देर रात आपस में भिड़ गए। दोनोें पक्षों में जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि गोलियां भी चली। इस घटना में 8 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 20 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। पीड़ि़तों का कहना है कि गोली लगने से 2 से अधिक लोग घायल हुए। वहीं पुलिस का कहना है कि पथराव के दौरान कई लोग घायल हुए है। गोली चलने से पुलिस ने इंकार किया हैं।

यह भी पढ़ें: ELECTION LIVE: भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के बुर्के वाले बयान का मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन, कही यह बड़ी बात

भाजपा प्रत्याशी की तरफ से पोलिंग एजेंट सुनील भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाए है कि अलीपुरा गांव के प्राथमिक स्कूल में वे भाजपा प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट थे। वहीं, गठबंधन प्रत्याशी की तरफ से नंदकिशोर भी पोलिंग एजेंट का कार्य कर रहे थे। गठबंधन प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट नंदकिशोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ में मारपीट की। पुलिस के मौके पर आने से पहले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना में पुलिस ने उनकी तहरीर पर 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के लोगोंं को थाने ले गई थी। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा ने बताया कि सपा एमएलसी जितेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ में थाने पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। लेकिन गांव पहुंचने पर फिर से उन्होंने विवाद करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव और गोलियां चली। घटना में अमित, नंदकिशोर, कुलदीप समेत 8 से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर कई थानों की पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में एडिमट कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले है। पुराने विवाद के चलते विवाद हुआ है। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि गोली लगने से 2 लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि गोली नहीं चली है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: रोड शो के दौरान इस युवक को देखकर प्रियंका ने पहले ली सेल्फी और फिर बोलीं—दिल्ली आकर मिलना

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Story Loader