
बुलंदशहर. यहां का रहने वाले भूपेश की तमन्ना माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने की है। उत्तराखंड के कुमांऊ की 7120 मीटर चोटी त्रिशुल को फतह करने के लिए 58 सदस्य पर्वातारोही की टीम के साथ अपनी यात्रा शुरू कर दी है। इससे पहले भी वह पर्वातारोही दलों में शामिल जिले का नाम रोशन कर चुका है।
शहर के देवीपुरा मोहल्ला भूपेश कुमार पर्वातारोही है। यह अभी तक 10 से अधिक चोटियों को फतह कर चुका है। यह 2007 से अभी तक लगभग 25 पर्वतों की चोटी पर झंडा फहरा चुका हैं। 6 जून को कश्मीर के पहलगाम स्थित माउंट कोलाहोई व माउंट तूलियन में फतह हासिल की। भूपेश ने 2016 में मौत को मात दी थी। हिमाचल के माउंट की लगभग 1036 मीटर ऊंचाई पर बर्फीली दरार में फंस गए थे। उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
26 अगस्त 2019 को उत्तराखंड के कुमांऊ हिमालय की 7120 मीटर ऊंची चोटी त्रिशुल को फतह करने निकले है। उनके साथ 58 पर्वातारोही की टीम में शामिल है। यहां से फतह हासिल करने वाले पर्वातारोही का चयन मार्च में नेपाल के एवरेस्ट के लिए चयनित किया जाएगा। भूपेश की माने तो वह माउंट एवरेस्ट को फतह करना चाहता है।
Updated on:
29 Aug 2019 06:48 pm
Published on:
29 Aug 2019 06:46 pm

बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
