2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bulandshahr सदर से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही का निधन

Highlights लीवर में इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती थे विधायक पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे वीरेंद्र सिरोही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं बुलंदशहर  

2 min read
Google source verification
bjp.jpg

बुलंदशहर। भाजपा (BJP) विधायक (MLA) वीरेंद्र सिरोही का सोमवार (Monday) सुबह दिल्‍ली (Delhi) के अस्‍पताल में निधन हो गया। वह उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) सदर से विधायक थे। वीरेंद्र सिरोही पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे। सदर विधायक लीवर में इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती थे। वह कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे।

यह भी पढ़ें:नोएडा कमिश्नर कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, बोले- अब पुलिसवाला टूटी चारपाई पर नहीं दिखता

दिल्‍ली के आईएलबीएस अस्‍पताल में ली अंतिम सांस

लंबी बीमारी की वजह से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का दिल्‍ली के आईएलबीएस अस्‍पताल में निधन हो गया। उन्‍होंने 2017 के उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुलंदशहर सदर सीट से जीत हासिल की थी। इससे 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बुलंदशहर की अगौता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। बताया जा रहा है कि उनका शव सोमवार सुबह बुलंदशहर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें:भाजपा वधायक सुनील शर्मा ने होली मिलन समारोह के लिए बनाया सेल्फी प्वाइंट, चारों तरफ हो रही है चर्चा

भाजपाइयों में दौड़ी शोक की लहर

वहीं, भाजपा विधायक के निधन की खबर सुनकर भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही उनके प्रीत विहार स्थित निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। भाजपा व आरएसएस से जुड़े सैकड़ों लोग आवास पर विधायक को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। भाजपा सांसद व विधायकों के साथ ही डीएम और एसएसपी भी विधायक के घर पहुंचे।

पुलिस प्रशासन अलर्ट

दोपहर करीब 1 बजे मुख्‍यमंत्री याेगी आदि‍त्यनाथ के भी आने की संभावना है। मुख्यमंत्री के आगपन को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया है। साथ ही पुलिस प्रशासन तैयारी में जुट गया है। वीरेंद्र सिंह सिरोही को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई अन्य मंत्री भी पहुंचेंगे।

Story Loader