
बुलंदशहर हिंसा में आरोपी भाजपा नेता पुलिस को चकमा देकर पहुंचा इस जगह, देखें वीडियो
बुलंदशहर।बुलंदशहर के स्याना में गो अवशेष मिलने पर भड़की हिंसा में आरोपी बनाये गए भाजपा नेता ने एक माह बाद शुक्रवार काे पुलिस को चकमा देकर कोर्ट जा पहुंचा।आरोपी ने बुलंदशहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।आरोपी की पहचान सचिन अहलावत के रूप में हुर्इ है।सचिन बीवीनगर ब्लाॅक का भाजपा संगठन का महामंत्री है।भाजपा नेता को पुलिस ने नामजद आरोपी बनाया था।वहीं उसका आरोप है कि वह मौके पर नहीं था।वहीं पुलिस अब तक 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बुलंदशहर हिंसा में यह बताया भाजपा नेता का रोल
बुलंदशर के स्याना में 3 दिसंबर को को गोवंश मिलने के बाद बवाल हुआ था।इसमें इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की जान चली गई थी और सुमित नाम के युवक की जान गई थी।वहीं पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज एफआईआर की थी। इन्हीं में से बीवी नगर ब्लाॅक का भाजपा महामंत्री सचिन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने अब तक 34 लोगों को जेल भेज चुकी है।लेकिन अभी भी कर्इ लोग फरार है। वहीं शेखर अग्रवाल को भी पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पार्इ हैं।इस पूरे मामले में सचिन के भाई प्रवीण सिंह ने बताया कि मेरा भाई निर्दोष था। गोअंश मिलने के बाद घटना में केवल हमारी ट्रॉली इस्तेमाल हुई थी। वह पूर्व प्रधान राजकुमार ने फोन कर ट्राली मंगार्इ थी। वहीं बुलंदशहर भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बताया कि सचिन अहलावत जनपद के बीवी नगर ब्लॉक का भाजपा संगठन में महामंत्री है। जिसने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
Updated on:
04 Jan 2019 06:29 pm
Published on:
04 Jan 2019 06:25 pm

बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
