2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: बुलंदशहर हिंसा में शहीद सुबोध सिंह के पिता भी मुठभेड़ में ऑनड्यूटी हुए थे शहीद

सुबोध के पिता भी यूपी पुलिस में थे दरोगा

less than 1 minute read
Google source verification
Bulandshahr

बुलंदशहर हिंसा में शहीद सुबोध सिंह के पिता भी मुठभेड़ में ऑनड्यूटी हुए थे शहीद

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को गोकशी के अफवाह में भारी बवाल हुआ, जिसमें यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की मौत हो गई। पोस्ट्मार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुबोध कुमार को आंख के पास गोली लगी थी। हालाकि रिपोर्ट में उन्हे चोट की भी बात सामने आई है, जिससे साफ है कि गोली लगने के बाद भीड़ ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा भी था।

सुबोध कुमार ऑन ड्यूटी शहीद हुए उन्होंने हिंसा को रोकने की काफी कोशिस की लेकिन भीड़ ने उन्हें ही अपना शिकार बना लिया। सुबोध को ये जज्बा अपने पिता से मिला है। जी हां सुबोध कुमार सिंह के पिता भी यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर थे। उनके पिता राम प्रकाश भी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शहीद हुए थे। जिसके बाद मृतक आश्रित कोटा के तहत सुबोध को पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर नौकरी मिली थी। उन्होंने 1994 में यूपी पुलिस को ज्वाइन किया। इसके बाद वह वर्ष 2017 में इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन कर इंस्पेक्टर बन गए।

मूल रुप से एटा के तरगवा गांव के रहने वाले सुबोध कुमार सिंह राठौर ग्रेटर नोएडा की जारचा, बादलपुर और दादरी कोतवाली के प्रभारी रह चुके थे। नोएडा में रहते हुए उन्हें 2015 में हुए अखलाख हत्याकांड़ की जांच की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उनकी मौत हुई है।

आपको बता दें कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा श्रेय दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है, वह बीएससी कर चुका है। छोटा बेटा नोएडा के एक स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रहा है।

Story Loader