
बुलंदशहर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को बुलंदशहर प्रभारी मंत्री अशोक कटिहार जिला पंचायत सदस्य और जिला प्रशासन के साथ मीटिंग कर रहे थे। जिसमें कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा भी शामिल थे। वहीं किसी ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा जिला पंचायत कार्यालय में मीटिंग में मौजूद हैं।
इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर मय हमराहीगण के मौके पर पहुंचे। इस दौरान सुनील चरौरा पुलिस को देखकर दीवार कूदकर भागने लगे। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एवं हमराहीगण द्वारा दौड़कर पीछा कर सुनील चरौरा को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में थाना सिटी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। जिसमें वह वांछित चल रहे थे। सूचना मिली थी कि एक मीटिंग में शामिल हैं तो तत्कालीन की घेराबंदी की गई। इस दौरान वह दीवार कूदकर वहां से फरार हो गए। उसके बाद पीछा किया गया और उन्हें उनके घर के पास से भागते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि डायल 100 पर 8 सितंबर को कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य द्वारा अपर जिला पंचायत अधिकारी रणमत सिंह के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने की शिकायत की गई थी। इस पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
Updated on:
25 Sept 2019 07:15 pm
Published on:
25 Sept 2019 07:13 pm

बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
