
बुलंदशहर। लॉकडाउन की वजह से मजदूरों का पलायन जारी है। हालांकि, सरकार भी मजदूरों की हर सभंव मदद कर रही है। सड़कों पर पैदल जा रहे मजदूरों को बस व ट्रेनों से उनके घर भेजा रहा हैं। उसके बाद भी मजदूर पैदल सफर करने को मजबूर है। स्याना कस्बे में एक दिव्यांग सब इंस्पेक्टर को आता हुई दिखाई। तभी उन्होंने उसे पानी और खाना खिलाया।
यह भी पढ़ें: Corona संक्रमित का जनाजा उठाने के लिए कम पड़े लोग तो नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर ने दिया कंधा
https://www.patrika.com/noida-news/nodal-officer-latest-news-in-hindi-6113960/
कस्बे में रोड पर जा रहा शख्स कई साल पहले अपने दोनों पैरों को बीमारी की वजह से गवां चुका था। विकलांग व्यक्ति को धूप में आते हुए देख सब इंस्पेक्टर विजेंद्र शर्मा ने उसे सैनिटाइज कराया। उसके बाद दुकान से पानी की बोतल खरीदी और हाथ धुलाएं और अपने हाथों से पानी पिलाया। इतना ही नहीं दरोगा जी ने विकलांग व्यक्ति की सारी कहानी जानी उसका दर्द समझा। फिर उसके खाने के लिए भी व्यवस्था की।
उसे नए कपड़ों के साथ-साथ सूखा राशन भी दिया। वहां मौजूद आस-पास एरिया के लोग सरहना कर रहे है। हालांकि, इससे पहले भी स्याना कोतवाली पुलिस ऐसे कार्य कर चुकी है।
Updated on:
19 May 2020 12:36 pm
Published on:
19 May 2020 12:34 pm

बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
