
बुलंदशहर। पाकिस्तान से राजस्थान होकर यूपी में आने वाली टिड्डी दल को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला कृषि विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए बचाव की तैयारियां करनी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यांत्रिक उपाय व रासायनिक तरीके से टिड्डी दल को नियंत्रण करने का प्रयास करने में जुटी है।
सीडीओ अभिषेक पांडेय ने बताया कि राजस्थान से टिड्डी दल ने उड़ान भरी है। बुलंदशहर जनपद में इसके पहुंचने की संभावना को देखते हुए किसानों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, जिला प्रशासन भी नजर बनाए हुए है। दरअसल, टिड्डी दल किसानों की फसलों को अधिक नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में फसलों से दूर रखना बेहद जरुरी है। जिले में आमद होने पर किसानों के लिए नंबर भी जारी किए गए है। वहीं, कृषि विभाग के अधिकारी भी नजर टिकाए हुए है।
उन्होंने बताया कि टिड्डी दल के प्रवेश को रोकने के लिए कृषि विभाग ने रोकथाम करने के यांत्रिक उपाय भी गिनाए है। इसके तहत ढोल-नगाड़े ड्रम, डीजे बजाकर और शोर मचाकर टिड्डी के दल को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि टिड्डी दल को देखते हुए किसान शोर कर उन्हें भगा सकते है। टिड्डी दल सुबह-सुबह खेतों में पहुंचता है। इन्हें रोकने के लिए किसान पांच फीसदी मैलाथियान और 1.5 फीसदी क्विनालफास का छिड़काव करें।
Updated on:
26 May 2020, 1:28 PM IST
Published on:
26 May 2020, 1:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.