4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वसूली करने गई थी बिजली टीम, महिला ने छोड़ा कुत्ता, जेई गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर में राजस्व वसूली के लिए गई एक टीम के ऊपर एक कंज्यूमर ने अपना कुत्ता छोड़ दिया। उसने उन पर हमला करते हुए उनको बुरी तरह से काट लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
je_bitten_by_dog.jpg

बुलंदशहर में एक घर के मालिक ने बिजली विभाग की टीम को अपने कुत्ते से कटवा दिया. उन्होंने अपना कुत्ता टीम पर हमला करने के लिए छोड़ दिया, जिससे वह लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटने लगा।

इस हमले में जेई भी जख्मी हो गए। इतना ही नहीं, मालिक ने टीम के साथ मारपीट भी की। इस मामले में महिला उपभोक्ता और उसके पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वसूली को गई थी टीम
नगर कोतवाली में अवर अभियंता ज्योति भास्कर सिन्हा ने बताया कि वे उपखंड अधिकारी रीना और अन्य टीम सदस्यों के साथ बिजली चोरी के मामलों में वसूली के लिए अंबा कालोनी में गए थे। उन्होंने उपभोक्ता कविता चौधरी के पति राजेंद्र चौधरी के आवास पर जाकर विभागीय जुर्माना भरने के लिए कहा।
आरोप है कि उपभोक्ता कविता चौधरी के पुत्र विशाल चौधरी ने जुर्माना भरने से मना कर दिया। बिजली चोरी के मामले में आरोपी विशाल चौधरी और एक अन्य व्यक्ति ने गालियां दी और पालतू कुत्ते को टीम पर हमला करने के लिए छोड़ दिया।

कुत्ते के काटने से जेई हुए घायल
कुत्ते ने अवर अभियंता ज्योति भास्कर सिन्हा को काटा। उसी समय दोनों आरोपी युवक और उपभोक्ता कविता चौधरी घर में से लाठी और लोहे के सरिये लेकर आए और उन पर हमला किया। हमले में अवर अभियंता गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य टीम के सदस्यों ने इन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा।

मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कविता चौधरी और विशाल चौधरी के खिलाफ नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट हो गई है।
-एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी