4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुगर मिल नहीं चलने से गुस्साए किसानों ने इस जिले में गन्ना अधिकारी के साथ किया ये काम

किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने डीसीओ के आश्वासन ना देने तक खूब जमकर नारेबाजी भी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 Nov 2018, 5:45 PM IST

ganna kisan

शुगर मिल नहीं चलने से गुस्साए किसानों ने इस जिले में किया गन्ना अधिकारी का घेराव

बुलंदशहर। किसान सभा के बैनर तले जिले के सैकड़ों किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) का घेराव कर प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने शासन द्वारा तय की गई चीनी मिल चलाने की डैडलाइन 25 अक्टूबर बीत जाने के बाद भी मिल न चलने पर यह प्रदर्शन किया है। गन्नाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए किसानों ने पिछले सत्र के बकाया का अभी तक भुगतान न होने पर गुस्से का इजहार किया। इस दौरान घण्टों गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।

यह भी पढे़ं-बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ा झटका, इस पूर्व विधायक के साथ ये नेता आए शिवपाल यादव के साथ, देखें लिस्ट

किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने डीसीओ के आश्वासन ना देने तक खूब जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार चीनी मिल मालिकों की नूरा कुश्ती में अब तक 1 माह की देरी हो चुकी है, जिसकी वजह से जिले का गन्ना किसान संकट में है। गन्ना अधिकारी से जल्दी ही मिल चलने का आश्वासन मिलने के बाद ही किसान वहां से हटे। किसानों का आरोप है कि नहीं तो मिलों के द्वारा अभी तक बकाए का भुगतान किया गया है और नहीं अभी तक शुगर मिल चालू हुई है। जिसकी वजह से उनकी अगली फसल भी चौपट हो रही है।

यह भी पढ़ें-इस मांग को लेकर योगी सरकार के खिलाफ सपा नेता आजम खान ने शुरू किया अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो

इस दौरान किसानों ने गन्ना क्रय केंद्रों को बनाने में लापरवाही का भी आरोप लगाया। किसानों का आरोप था कि जहां पहले वह गन्ना अपने पास के शुगर मिल पर डाल दिया करते थे। उनके आसपास सेंटर हुआ करता था। वहीं इस बार महकमे ने नए नियम कायदे बनाकर दर्जनों गांवों के किसानों को परेशान कर दिया है। दरअसल डीसीओ का घेराव करने के लिए जिले के गांवों से सुबह से ही किसान आने शुरू हो गए थे। गन्ना अधिकारी ने कहा कि शुगर मिल जल्द ही चालू हो जाएंगी और पेमेंट को लेकर सरकार की मिल मालिकों से बातचीत चल रही है। जल्द से जल्द गन्ने का बकाया का भुगतान कराने के लिए कोशिश चल रही है। इस मामले में गन्ना अधिकारी ने कहा कि शुगर मिलों को जल्दी चलाने के लिए तमाम प्रयास हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने माना कि देरी हुई है।