
UP Assembly Elections 2022 : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले,'सरकार चलाना अखिलेश के बस की बात नहीं'
UP Assembly Elections 2022 विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के लिए आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अनूपशहर पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी भाजपा की दो तिहाई बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पश्चिमी उप्र कों गुंडों और माफियाओं से मुक्त कराया है। हमने जो कहा वह करके दिखाया है। आने वाले दिनों में इसका वादा करते हैं कि जो कहेंगे वह करके दिखाएंगे। प्रदेश में पहले भी सरकारें रही हैं लेकिन किसी की हिम्मत माफियाओं तक पहुंचने की या उन पर कार्रवाई की नहीं हुई। आज प्रदेश में माफिया जेल में हैं और जनता पूरी तरह से सुरक्षित हैं। महिलाएं कहीं भी आ जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि योगी ने माफियाओं को भगाने का काम किया है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सपा की सरकार में एक विशेष जाति के लोगों को ही पटटे दिए जाते थे। एक विशेष जाति के लोगों को नौकरी दी जाती थी। आज प्रदेश में सभी वर्गों को नौकरी दी जा रही है। प्रदेश में सभी जाति के लोगों को पटटे दिए गए। जो भी इसके काबिल थे। उनको उसका हक दिया गया। इत्र व्यापारी के यहां पड़े छापे का जिक्र करते हुए कहा कि ये सब उनके चहेतें हैं। जिनके घर में करोड़ों अरबो रुपये मिले। यह पैसा उनके गुंडों का था जो चोरी से रखा गया था।
आज मोदी जी के हाथ में देश सुरक्षित है तो योगी के हाथ में प्रदेश। प्रदेश चलाना कोई बच्चों का खेल नहीं है। यह अखिलेश के बस की बात नहीं है। उनको अभी बहुत कुछ सीखना होगा। उन्होंने अनूपशहर वालों से सवाल किया कि क्या धारा 370 हटने की कोशिश पहले की सरकारें कर पाई थी। यह काम भाजपा की सरकार ने कर दिखाया। कांग्रेस,सपा और बसपा इसके विरोधी रहे हैं। काश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं और यह हमेशा रहेगा। अगर कोई इसकी तरफ आंख उठाकर देंखेगा तो उसको जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले सीमा पार से आतंकी आते थे और हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे। आज हमारे सैनिक उनके घर में घुसकर आतंकियों के सिर में गोली मार रहे हैं।
Published on:
04 Feb 2022 09:57 am

बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
