
मृत युवक शनि के गमजदा परिजन।
जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद में घर से भागे एक प्रेमी युगल ने मंदिर में साथ मरने की कसम खाने के बाद जहर खाकर जान दे दी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। दोनों का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पांच माह पहले हुई थी दूसरी युवती से प्रेमी की शादी
युवक के परिजनों ने पांच माह पहले उसकी शादी कर दी थी। लेकिन इसके बाद भी युवक और युवती ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा था। युवक अपनी शादी के बाद से काफी आहत था। पुलिस को दिए बयान में युवती ने तीन बार साथ-साथ जहर खाने की बात स्वीकार की है। प्रेेमी युगल के आत्महत्या करने से तीन परिवार एक साथ बर्बाद हो गए। शनि की नवविवाहिता पत्नी का रोकर बुरा हाल है।
दोनों अपने घर से सुबह के समय फरार हो गए थे
सिकंदराबाद के नया गांव निवासी शनि का सिकंदराबाद में कार श्रृंगार का कार्य करता था। जबकि युवती साक्षरता मिशन के प्रोजेक्ट से जुड़े एक एनजीओ में काम करती थी। दोनों अपने घर से सुबह के समय फरार हो गए थे। दोनों के परिजन लगातार उनको फोन कर रहे थे। लेकिन दोनों के फोन बंद आ रहे थे। युवती के परिजनों ने शनि के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शाम को करीब 7 बजे युवक शनि ने अपने भाई मनीष को फोन कर कहा कि दोनों ने जहर खा लिया है। वो गुलावठी क्षेत्र के धौलाना-सपनावत रोड पर धौलाना फ्लाईओवर के नीचे पड़े हैं। हमारी हालात खराब है।
इसके बाद मौके पर युवक शनि के परिजन पपहुंचे और दोनों को गुलावठी में एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने शनि को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे युवती के परिजनों ने उसे इलाज के लिए नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मौत से पहले युवती ने पुलिस को बयान दिया
मौत से पहले युवती ने पुलिस को बयान दिया कि वो और शनि एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों ने साथ जीने—मरने की कसम खाई थी। शनि की शादी के बाद से दोनों काफी आहत थे। इसलिए दोनों ने साथ मरने का फैसला किया। दोनों ने सपनावत मंदिर में मरने की कसम खाते हुए जहर खा लिया। प्रेमी युगल के परिजन कुछ भी कहने और बताने से बच रहे हैं।
Published on:
11 Oct 2023 10:31 am
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
