1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

EXCLUSIVE: बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी आया सामने, पूरे मामले को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

एफआईआर में पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वहीं घटना के बाद से योगेश फरार चल रहा है।

2 min read
Google source verification
demo

EXCLUSIVE: बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी आया सामने, पूरे मामले को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

बुलंदशहर। जनपद के स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावठी चौकी के पास कथित गौकशी के बाद भड़की हिंसा में इंस्‍पेक्‍टर सुबोध कुमार और एक युवक की मौत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने कुल 27 लोगों को नामजद किया है और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : बुलंदशहर हिंसा के दो दिन बाद फिर गोकशी की अफवाह से गर्माया माहौल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

एफआईआर में पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वहीं घटना के बाद से योगेश फरार चल रहा है, जबकि अभी तक पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार चल रहे योगेश की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं अब बुधवार को इस घटनाक्रम के मुख्य आरोपी योगेश राज ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उसने सोमवार को घटना का जिक्र करते हुए खुद को बेगुनाह बताया है।

इस वीडियो में योगेश राज कह रहा है कि 'पुलिस मुझे इस प्रकार प्रस्तुत कर रही है कि जैसे मेरा कोई बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। उस दिन दो घटनाएं घटित हुई, पहली घटना स्याना के नजदीक गांव महाव में गोकशी की हुई। जिसकी सूचना पाकर मैं अपने साथियों संग मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करके हम सब लोग अपने साथियों संग स्याना थाने में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे।

यह भी पढ़ें : बुलंदशहर हिंसा में शहीद सुबोध सिंह के पिता की भी ऐसे हुई थी मौत

योगेश ने कहा, थाने में बैठे हुए हमें जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त स्थल पर ग्रामिणों ने पथराव कर दिया है। इस दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें एक युवक और एक पुलिस वाले को गोली लगी है। जब हमारी मांग पर स्याना थाने में मुकदमा लिखा जा रहा था तो बजरंग दल कोई आंदोलन प्रसंग क्यों करता। मैं दूसरी घटना में मौके पर मौजूद नहीं था और उससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। इश्वर मुझे न्याय दिलाएंगे, मुझे पूरा भरोसा है।'

Story Loader