बुलंदशहर

बुलंदशहर में शादी के 20 साल बाद बदल गया Husband-Wife का रिश्ता, पति ने भतीजे को सौंप दी पत्नी

Love Affair: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। साथ ही दोनों को आशीर्वाद भी दिया। आइए आपको बतातें हैं क्या है पूरा मामला…

2 min read
May 30, 2025
बुलंदशहर में एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। साथ ही दोनों को आशीर्वाद भी दिया। प्रतीकात्मक फोटो:AI

मेरठ के सौरभ-मुस्कान हत्याकांड में इस्तेमाल हुए 'नीले ड्रम' की गूंज अब दूसरे जिलों में भी सुनाई देने लगी है। बुलंदशहर से एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां नीले ड्रम का डर इतना हावी हो गया कि एक पति ने खुद अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। यही नहीं, पति ने थाने में सहमति पत्र सौंपकर पत्नी को प्रेमी के साथ विदा भी कर दिया।

प्रेमी निकला भतीजा, पत्नी ने दी 'नीले ड्रम' वाली धमकी

घटना थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक युवक की पत्नी का पड़ोस में ही रहने वाले भतीजे से प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं। कुछ दिन पहले पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद घर में झगड़ा हुआ। पति का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो पत्नी ने 'नीले ड्रम' वाली धमकी दे डाली। पत्नी ने कहा, “अगर ज्यादा बोले तो तुझे भी नीले ड्रम में डाल दूंगी। तेरे घरवालों को भी नहीं छोड़ूंगी।”

डर के साए में लिया बड़ा फैसला

पत्नी की धमकी से भयभीत पति बुधावर को अहमदगढ़ थाने पहुंचा। साथ में पत्नी और तीन बेटियों भी थींं। वहां उसने पुलिस के सामने पत्नी और भतीजे के सिर पर हाथ रखकर दोनों को साथ रहने का आशीर्वाद दिया। साथ ही एक लिखित सहमति पत्र भी पुलिस को सौंपा। इसमें उसने स्पष्ट किया कि वह अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ सहमति से भेज रहा है।

पति का कहना है कि पत्नी की धमकियों और हिंसक रवैये से वह और उसका परिवार दहशत जी रहा था। ऐसे में खुद को और अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए उसने यह कदम उठाया है।

महिला ने प्रेमी को माना जीवनसाथी

महिला ने भी थाने में एक प्रार्थना पत्र देकर स्पष्ट किया कि वह अब अपने पति के साथ नहीं, बल्कि प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसने लिखा कि वह अपने तीनों बच्चों को भी साथ ले जाएगी और पति की किसी भी संपत्ति पर अब उसका कोई दावा नहीं रहेगा। महिला ने साफ किया कि अब वह प्रेमी को ही अपना पति मानती है और उसके साथ जीवन बिताना चाहती है। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के अनुसार, महिला इस फैसले पर अडिग थी और उसने अपनी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किए।

पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान

पुलिस ने मामले में किसी तरह की आपराधिक धाराएं लागू नहीं कीं, क्योंकि पति-पत्नी दोनों ने आपसी सहमति से निर्णय लिया था। हालांकि, पुलिस ने बुधवार को आरोपी प्रेमी का शांतिभंग में चालान किया था।

Updated on:
30 May 2025 10:24 am
Published on:
30 May 2025 08:20 am
Also Read
View All

अगली खबर