1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत मिला नगर पालिका का इंजीनियर, परिवार में मचा कोहराम- देखें वीडियाे

Highlights पुलिस ने परिवार को सूचना देकर कब्जे में लिया शव मृतक के पास से मिला जहरीला पदार्थ और सुसाइड नोट परिवार ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

2 min read
Google source verification
engineer.jpg

बुलंदशहर। जिले के डिबाई नगर पालिक में तैनात इंजीनियर ने अपने ही आवास में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें उसने मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जानकारी परिवार को दी गई। जिससे कोहराम मच गया। पास से पुलिस ने बरामद किया है। इंजीनियर हिमांशु कुमार की मौतकी खबर से सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस प्रशासन एक साथ ईओ नगर पालिका इंजीनियर हिमांशु कुमार के आवास पहुंचे।

DLF मॉल की छत पर इस हाल में मिला PVR कर्मचारी का शव, हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार, गोंडा निवासी इंजीनियर हिमांशु कुमार डिबाई नगर पालिका में ईओ पद पर तैनात थे। शुक्रवार को सुबह जहां जहरीला पदार्थ खाकर इंजीनियर हिमांशु कुमार ने आत्महत्या कर ली। हिमांशु कुमार का शव घर की रसोई में पड़ा मिला। पुलिस ने इंजीनियर के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिस पर इंजीनियर ने लिखा है कि मैं अपनी मौत का स्वयं ही जिम्मेदार हूं। किसी को भी मेरी मौत का जिम्मेदार न ठहराया जाए, और साथ ही सुसाइड नोट में अपने अपनी मम्मी-पापा से कहा है कि मुझे माफ़ कर देना। मौके पर पहुंची पुलिस ने इंजीनियर के शव का पंचनामा भर शव की पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार इंजीनियर के घर से जहरीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। इंजीनियर हिमांशु कुमार के आत्महत्या करने का कारण साफ नहीं हो सका है। वही मृतक हिमांशु कुमार की आत्महत्या की खबर से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनके साथियों की माने तो मृतक हिमांशु कुछ दिनों से किसी तनाव में चल रहे थे। उधर परिवार हत्या की आशंका भी जाहिर की है।

Story Loader