4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: देंखे, जेल में कैदी जब बन गए राम और रावण

Highlights जेल के कैदियों ने मनाई विजयादशमी कैदियों ने ही निभाया राम और रावण का किरदार जेल अधिकारी भी रहे मौजूद  

less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2019-10-09_09-29-40.jpeg

बुलंदशहर। मंगलवार को दशहरा के अवसर पर बुलन्दशहर में भी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जेल प्रशासन ने भी कैदियों के जरिये कैदियों के लिए रामलीला का आयोजन कराया गया। जिसमे बंदियों ने उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ कर भाग लिया। इस रामलीला की खास बात ये रही कि इसमें हिन्दू के अलावा मुस्लिम बंदियों ने भी भाग लिया ,इस दौरान जेल के तमाम आलाधिकारी भी मौजूद रहे।

बुलन्दशहर जिला कारागार में कैदियों के लिए कुछ न कुछ गतिविधियां कराई जाती है। जिससे बंदियों का मन प्रसन्नचित रहे और अपराधबोध की भावना से बाहर आएं। इस मौके पर कैदियों में रामलीला के प्रति जबरजस्त उत्साह देखा गया। तो वहीं जिले के भी लगभग हर छोटे बड़े प्रत्येक नगर में रावण का पुतला दहन कराया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अफसरों और पुलिस के अफसरों ने अलग-अलग जगह पर रावण के पुतले का दहन किया।फिलहाल जेल में रामलीला से कैदियों में नव ऊर्जा का संचार देखने को मिला,तो वहीं इस दौरान कई कैदी भी अभिनय कर भावुक नजर आए।