1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव जिहाद में साहिल ने हिंदू लड़की को 20 बार चाकुओं से गोदकर मारा, बुलंदशहर से हुआ गिरफ्तार, कपिल मिश्रा ने पूछा ये सवाल

Delhi Murder Case: दिल्ली में एक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर 20 बार चाकू से वार किया, इसके बाद 6 बार पत्थर से कुचला। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। इसपर कपिल मिश्रा का बयान सामने आया है।

2 min read
Google source verification
Sahil arrested from Bulandshahr after Kapil Mishra said is love jihad

बाएं से आरोपी साहिल दाएं में BJP नेता कपिल मिश्रा

Delhi Murder Case: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की बेहरमी से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चला कि 16 साल की नाबालिग लड़की को 16 बार चाकू मारा गया था। किसी भारी वस्तु से हमला करने के बाद उसका सिर फटा था।

बुलंदशहर के पास से किया गिरफ्तार
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस हत्याकांड के आरोपी युवक साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हत्याकांड का दिल दहला देने वाला CCTV वीडियो भी सामने आया है। इस हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर दिया है लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

ये बेटियों के खिलाफ सुनियोजित हमला है
इसी बीच सी बीच भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने आरोपी को लेकर एक दावा किया है। आरोपी साहिल के फोटो को ट्वीट करते हुए भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा, "इसी हैवान ने दिल्ली में नाबालिग लड़की को बेरहमी से चाकुओं से गोद कर मार डाला है। इस साहिल के हाथ में कलावा कैसे ? ये लव जिहाद है... ये बेटियों के खिलाफ सुनियोजित हमला है।"

दिल्ली में ही गली-गली में ‘द केरल स्टोरी’ जैसी घटनाएं
वहीं, इससे पहले घटना को लेकर उन्होंने कहा था, "ताज्जुब और डराने वाली बात यह है कि इस तरह की वारदात को राजधानी में बेखौफ होकर अंजाम दिया जा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि दिल्ली में ही गली-गली में ‘द केरल स्टोरी’ जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।" कपिल मिश्रा के किसी भी दावे की पुष्टि यूपी पत्रिका नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका पर 20 बार चाकुओं से किया वार, 6 बार पत्थर से कुचलने वाला साहिल बुलंदशहर से अरेस्ट, देखिए मर्डर वाला वीडियो

वहीं, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा, “अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे और कुछ झगड़ा हुआ था। इस वजह से आरोपी साहिल के मन में रंजिश थी जिस कारण उसने इस तरह का जघन्य अपराध किया है।”

Story Loader