4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIG NEWS: आसमान से गिरा बर्फ का गोला, तेज धमाके के साथ टूटी छत

Highlights . आसमान से गिरा बर्फ का टुकड़ा . तेज धमाके के साथ छत तोड़ता हुआ जमीन पर गिरा . जांच में जुटा प्रशासन  

less than 1 minute read
Google source verification
bulandshahr.png

बुलदशहर. शिकारपुर में शनिवार की देर शाम आसमान से एक बर्फ का टुकड़ा मकान पर आ गिरा। वह छत को तोड़ता हुआ मकान के अंदर जा गिरा। सूचना मिलते ही गांव के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुुंच गए। उधर इस मामले की सूचना शिकारपुर थाने में भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिकारपुर क्षेत्र के चीखल गांव में शनिवार निवासी शिवकुमार के घर पर करीब 20 किलो वजन का एक बर्फ का टुकड़ा आ गिरा। वह इतनी तेजी से गिरा की छत को तोड़ता हुआ मकान के अंदर गिरा। ये आटा चक्की चलाते हैं। इस दौरान धमाके की तरह आवाज हुई। जिससे सुनकर आस—पास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। मामले की सूचना शिकारपुर कोतवाली पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए मौके से सैंपल भी कलेक्ट किए हैं। मकान मालिक राजकुमार ने बताया कि शनिवार शाम को चक्की चला रहा था। तभी अचानक आसमान से बर्फ का गोला छत को तोड़ता हुआ जमीन पर आ गिरा। मौके पर बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़े दिखाई दे रहे हैं। एसडीएम शिकारपुर का कहना है कि मामला की जांच कराइ्र जा रही है। अवशेष कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजे दिए गए हैं। यहां कहां से आया है, इसकी जांच की जा रही है।

Story Loader