
खुर्जा नगर कोतवाली में तैनात मनचला सिपाही हरियाणा की विवाहिता से वाट्सएप पर करता था गंदी बात
बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली में तैनात सिपाही हरियाणा की रहने वाली विवाहित से गंदी व्हाटसएप चैट करता था। सिपाही की हरकतों से परेशान विवाहिता ने ये बात अपने पति को बताई। विवाहिता के पति ने सिपाही को फोन कर समझाने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद भी मनचले सिपाही की हरकतें जारी रही। सिपाही की हरकतों से परेशान होकर विवाहिता के पति ने बुलंदशहर जाकर एसएसपी से सिपाही की हरकत की शिकायत की। जांच के बाद एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
हरियाणा की महिला से वीडियो कॉल और चैट करना खुर्जा नगर कोतवाली में तैनात मनचले सिपाही को भारी पड़ गया। विवाहिता का पति अपनी पत्नी के मोबाइल के वाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट लेकर एसएसपी से मिला। जिसमें सिपाही की ऑडियो रिकार्डिंग, वीडियो कॉल डिटेल और व्हाट्सअप चैट था। इस पर एसएसपी ने जांच बैठा दी।
सिपाही की जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने मनचले सिपाही को निलंबित कर दिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हरियाणा के एक नगर निवासी विवाहिता को लेकर उसका पति जनसुनवाई के दौरान आया था। विवाहिता के पति का आरोप था कि खुर्जा नगर में तैनात सिपाही सोनू सिद्दीकी निवासी बागपत उनकी पत्नी से व्हाट्सएप चैट कर गंदी बात करता है। इसके अलावा रात में वीडियो कॉल और आडियो काल करके उसको परेशान करता है। विवाहिता ने कई बार सिपाही को समझाने की कोशिश की। इस पर सिपाही ने पुलिस का रूतबा दिखाते हुए विवाहिता पर रौब झाडा। इसके बाद विवाहिता के पति ने भी सिपाही से बात की और उसको ऐसा ना करने के लिए कहा। इस पर सिपाही ने विवाहिता के पति को धमकी दी और उसको फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेजने बात कही।
परेशान विवाहिता के पति ने एसएसपी से इस मामले में शिकायत की। जिस पर एसएसपी ने इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी। आरोपी सिपाही के नंबर से मिलान होने पर एसएसपी श्लोक कुमार ने आरोपी सिपाही सोनू सिद्दीकी को निलंबित कर दिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सिपाही सोनू सिद्दीकी को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी सिपाही के मोबाइल की जांच सर्विलांस को दी गई है। कहीं ऐसा तो नहीं आरोपी सिपाही ने किसी और महिला को भी अपने जाल में फंसाया हो।
Published on:
21 Sept 2023 08:57 pm

बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
