पति ने बिजली विभाग पर जताई नाराजगी
बुलंदशहर।कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा गेट चौकी पर तैनात एक होमगार्ड की पत्नी की कपड़े सुखाते वक्त बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी जानकारी लगते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करंट लगने से हुई महिला की मौत
बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित भटोला गांव में प्रमोद कुमार अपने परिवार के साथ रहते है। वह खुर्जा गेट चौकी पर होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। रोज की तरह प्रमोद अपनी ड्यूटी पर गई थी। घर पर उनकी पत्नी कमलेश और बच्चे थे। इसी दौरान पत्नी कमलेश घर के काम काज में जुटी थी। वह कपड़े धोकर छत पर सुखा रही थी। कपड़े तार डालने के दौरान कमलेश का हाथ बिजली के तार से टच हो गया। इससे बिजली के तार से हाथ टच होते ही बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घर वाले महिला की चीख सुनकर छत पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत लाइन काटकर महिला को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति प्रमोद ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App