2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 साल बाद कैदियों का बढ़ा खुराक भत्ता, अब 10 के बजाय 70 रुपए मिलेंगे

महंगाई के इस दौर में आखिरकार राज्य सरकार ने जेल में बंद कैदियों के पेट की सुध ली है। चालीस साल बाद सरकार ने कैदियों को अन्य जगह ले जाते समय मिलने वाला खुराक भत्ता बढ़ा दिया है। अब न्यायालय में पेशी या दूसरी जेल में सीप्टिंग के दौरान पुलिस अभिरक्षा में जाने वाले कैदियों को प्रतिदिन 70 रुपए मिलेंगे।

2 min read
Google source verification
40 साल बाद कैदियों का बढ़ा खुराक भत्ता, अब 10 के बजाय 70 रुपए मिलेंगे

जिला कारागृह, बूंदी

बूंदी. महंगाई के इस दौर में आखिरकार राज्य सरकार ने जेल में बंद कैदियों के पेट की सुध ली है। चालीस साल बाद सरकार ने कैदियों को अन्य जगह ले जाते समय मिलने वाला खुराक भत्ता बढ़ा दिया है। अब न्यायालय में पेशी या दूसरी जेल में शिङ्क्षफ्टग के दौरान पुलिस अभिरक्षा में जाने वाले कैदियों को प्रतिदिन 70 रुपए मिलेंगे। अब तक यह राशि केवल 10 रुपए थी। सरकार के इस फैसले से कैदियों को यात्रा के दौरान भरपेट भोजन मिल सकेगा।

जानकारों के अनुसार पहले दूसरे शहर में पेशी या जेल में शिफ्ट होने के दौरान रास्ते में कैदी 10 रुपए में केवल बिस्किट या सूखा नाश्ता खाकर दिन गुजारते थे। कई बार कैदियों के हंगामा करने पर उन्हें ले जाने वाले चालानी गार्ड अपनी जेब से भोजन करवाते है। अब 70 रुपए में उनके लिए भोजन का बेहतर इंतजाम संभव होगा। गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है।

जेल की ओर से होगा भुगतान
प्रदेश की सभी जेलों में यह आदेश लागू रहेगा। यात्रा के दौरान प्रत्येक कैदी को 70 रुपए का खुराक भत्ता मिलेगा। इसका भुगतान संबंधित जेल की ओर से किया जाएगा। जेल प्रशासन का कहना है कि इस सुविधा से कैदियों को काफी राहत मिलेगी। सफर के दौरान भूख से होने वाले कैदियों के झगड़े भी रुकेंगे। उन्हें पुलिस अभिरक्षा में भोजन की परेशानी नहीं होगी।

रोजाना बड़ी संख्या में कैदियों की पेशी
जानकारों के अनुसार प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद बड़ी संख्या में कैदी अन्य शहरों में पेशी के लिए जाते है। जेल प्रशासन उन कैदियों को ले जाने वाले पुलिसकर्मियों को उनका भोजन भत्ता देता है। यह भत्ता आठ घंटे की यात्रा पर दिया जाता है।

इनका कहना है
सरकार ने बंंदी खुराक भत्ता 10 रुपए से बढ़ाकर 70 रुपए कर दिया गया है। इससे पुलिस अभिरक्षा में बंदियों को अच्छे भोजन की सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में जिला कारागृह में 352 बंदी बंद है।
मान सिंह बारेठ, उप अधीक्षक जिला कारागृह बूंदी

Story Loader