5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदान के बाद किया था बवाल, अब पुलिस ने कसा शिकंजा

 जजावर ग्राम पंचायत में मतदान के समाप्ति के बाद इवीएम बदलने की अफवाह को लेकर बुधवार रात को बवाल मचाकर पुलिसकर्मियों व चुनाव में नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट के वाहन पर पथराव कर तोडफ़ोड के आरोप में पुलिस ने  नौ नामजद लोगों  के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Devendra Singh Devra

•

Updated: 23 Jan 2020, 4:04 PM IST

मतदान के बाद किया था बवाल, अब पुलिस ने कसा शिकंजा

मतदान के बाद किया था बवाल, अब पुलिस ने कसा शिकंजा

नैनवां. नैनवां थाना क्षेत्र के जजावर ग्राम पंचायत में मतदान के समाप्ति के बाद इवीएम बदलने की अफवाह को लेकर बुधवार रात को बवाल मचाकर पुलिसकर्मियों व चुनाव में नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट के वाहन पर पथराव कर तोडफ़ोड के आरोप में पुलिस ने जोनल मजिस्ट्रेट शशिभूषण शर्मा की रिपोर्ट पर नौ नामजद लोगों सहित अन्य ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने व राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों द्वारा किए पथराव से चार पुलिसकर्मियों के चोटें आई थी। जिन पुलिस कर्मियों के चोटें आई उनमें अजमेर जिले से चुनाव डयूटी पर आए दो पुलिसकर्मी व दो पुलिसकर्मी नैनवां थाने के शामिल है। थानाधिकारी ओमप्रकाश सोलंकी ने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट पर रात को ही नौ ग्रामीणों जगराम बंजारा, कालू बंजारा, दामोदर माली, शोजी माली, रतनलाल धाकड़, भूरा बैरवा, विजय सिंह बंजारा, हजारीलाल, बिरधीलाल सहित अन्य कई ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जोनल मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट में लिखा कि उनके वाहन में रिजर्व इवीएम मशीनें रखी थी। विद्यालय में प्रवेश किया तो बाहर खड़े लोगों ने कहा कि हमे शंका है कि इवीएम बदली जा रही है और मुझे घेर लिया तो पुलिस जाप्ते ने बीच बचाव किया। इस पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। जिससे उनके और बीच बचाव में पुलिसकर्मी राहुलकुमार मीणा, गोवर्धन फोरूलाल व राजेन्द्र जाट के चोटें आई है। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।