ATM Theft : थाना प्रभारी मनोज सिंह सीकरवाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात 2:37 बजे पुलिस ने एटीएम को चेक किया और उसका फोटो भी लिया था। तब तक सब ठीक-ठाक था। पुलिस के जाने के बाद ही संभावित घटना को अंजाम दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि सेंट्रल बैंक का एटीएम टूटा पड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उसे चेक किया तो पता चला अज्ञात चोरों ने एटीएम को काटकर रुपए चुरा लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, सुबह थाना प्रभारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तो एटीएम कटा हुआ था। उसमें रखी राशि गायब मिली। संबंधित कार्मिकों से पूछने पर बताया गया कि एटीएम में करीब 3,93,000 रुपए रखे थे। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही हैं लेकिन कैमरे बंद बताए गए हैं।