3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समय से पहले ही लाखेरी में भाजपा पर शुरू हो गई ग्रहण की छाया…लाखेरी से आई भाजपा की बुरी खबर

लाखेरी में भाजपा को बड़ा झटका लगा

2 min read
Google source verification
B J P Lakhari paalikaadhyaksh kee seet chhini

बूंदी. लाखेरी में भाजपा को बड़ा झटका लगा जब पालिकाध्यक्ष की सीट छिन गई। नगर पालिका चेयरमैन योगेश वर्मा के खिलाफ लामबंद हुए 25 में से 21 पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए जिस पर बुधवार को पालिका सभा भवन में चर्चा के बाद दोपहर तीन बजे मतदान हुआ।

Read More: Astrology_ सूर्य व पृथ्वी की गति में होने वाला परिवर्तन इस बार यह लाएगा यह संयोग... 2018 का नया विक्रम संवत 2075, 13 महीने का होगा...

भाजपा नाराज पार्षदों को एनवक्त तक मनाने के प्रयास करती नजर आई लेकिन पार्षद एक नही माने। कड़ी सुरक्षा के बीच वर्मा के खिलाफ अविश्वास को लेकर मतदान हुआ और शाम पांच बजे पालिकाध्यक्ष की सीट छिनने की खबर से भाजपा को करारा झटका लगा। इसमें कई कद।वर नेताओं की साख दाव पर लगी थी।

Read More: Astrology-ग्रहों की चाल, खास बनाएगी नया साल, दो होंगे चन्द्रग्रहण

पार्षदों में दौड़ पड़ी खुशी की लहर, मनाया जश्र-


अविश्वास के पक्ष में वोटिंग के बाद पार्षदों की खुशी का ठिकाना नही था। ढेाल की थाप पर पार्षदों ने अपनी खुशी का इजहार किया। सयुंक्त रूप से पार्षदों ने जुलूस निकाला।

पहले हुई मान-मनौव्वल


नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में उपखंड अधिकारी अंबालाल मीणा ने सभा भवन में पार्षदों को समझाने की कोशिश की। भाजपा के दिग्गज पदाधिकारी भी पार्षदों की मान-मनौव्वल करते रहे लेकिन नाराज पार्षद मतदान करने पर अड़े रहे। तय मतदान को लेकर पार्षद इसस ेपहले भुमिगत रहे ताकि पार्षदों का वोट बेकार न हो। सभी लामबंद पार्षछ मतदान के तरीकों पर फोकस करते रहें। इसके लिए सभी पार्षदों ने रिहर्सल करके मतदान प्र्िरया से एक दूसरे को जागरूक किया।

Read More: ऐसा क्या हुआ कि प्रभारी मंत्री को देख बिफर पड़े कांग्रेसी...

आपको बता दे कि पहले अविश्वास प्रस्ताव की बैठक 23 जनवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन अधिकारी के नही पहुंचने से बैठक में कोई निर्णय नही हो पाया था। इस पर बूंदी अधिकारियों ने 31 जनवरी को बैठक तय की। लेकिन इस बीच भी भाजपा नाराज पार्षदोंं को मनाने में सफल नही हो सकी।
कुल पार्षद 25
भाजपा-11
कांग्रेस-8
निर्दलिय-6
21 ने किया मतदान
कांग्रेस-8
भाजपा-8
निर्दलिय-5

Story Loader