2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : काली पट्टी बांधकर अभिभाषक परिषद ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

अभिभाषक परिषद ने सोमवार को उपखंड खण्डेला जिला सीकर में अधिवक्ता हंसराज मालविया के आत्मदाह की दुखद घटना पर सोमवार को शोक सभा कर बार काउंसिल के कार्यक्रम के अनुसार हाथ में काली पट्टी विरोध स्वरूप बांधकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।

Google source verification

बूंदी. अभिभाषक परिषद ने सोमवार को उपखंड खण्डेला जिला सीकर में अधिवक्ता हंसराज मालविया के आत्मदाह की दुखद घटना पर सोमवार को शोक सभा कर बार काउंसिल के कार्यक्रम के अनुसार हाथ में काली पट्टी विरोध स्वरूप बांधकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।


अभिभाषक परिषद बूंदी के अध्यक्ष आनंद सिंह नरूका ने खंडेला प्रकरण में दोषी लोगों को तत्काल रुप से गिरफ्तार किया जाए एवं उपखंड अधिकारी खंडेला राकेश कुमार की कार्यप्रणाली की न्यायिक जांच हो और राजस्व न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की जाए ज्ञापन अभिभाषक परिषद के सचिव मुकेश शर्मा ने पढकऱ सुनाया।

परिषद के उपाध्यक्ष राजीव लोचन गौतम ने बताया की ज्ञापन देने वालोंमें सह सचिव अरविंद सिंह कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राठी पुस्तकालय अध्यक्ष मुकेश जोशी कार्यकारिणी सदस्य एवं अधिवक्ता महावीर मीणा नवेद केसर बृजमोहन गौतम पुरुषोत्तम पंचोली प्रकाश चंद भंडारी रमेश हाड़ा मनोज गौतम नगेंद्र सिंह हाडा भूपेंदर सक्सेना श्यामसुंदर गौतम अनुराग शर्मा योगेश यादव नारायण सिंह हाडा राकेश ठाकुर चंद्रप्रकाश जैन नारायण सिंह गौड़ नारायण सिंह हाडा अशोक मीना अजय नुवाल कृष्ण मुरारी दाधीच पंकज दाधीच अजय गौतम आदि अधिवक्ता शामिल थे।