
श्याम भजनों पर थिरके भक्त, खाटूश्याम का श्रृंगार कर सजाया
बूंदी. अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा प्रथम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष द्वारका मंत्री ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव में 250 से अधिक वैश्य समाजबन्धुओं के बीच बाबा खाटूश्याम का श्रृंगार कर सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में युवा अध्यक्ष प्रदीप हरसोरा एवं उपाध्यक्ष सुमित मंत्री द्वारा सभी समाज बन्धुओं का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।
भजन प्रवाहिका उन्नति शर्मा द्वारा दी गई प्रस्तुति राम आयेंगे....राम आयेंगे एवं गायक राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा हारे हारे हारे., हारे के सहारे....इत्यादि मधुर श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम संचालित किया गया। प्रस्तुतियों में भाव विभोर हो महिलाएं एवं पुरुष ने नृत्य किया। महिला जिलाध्यक्ष निधी गंगवाल, महामंत्री रानू खण्डेलवाल, शहर अध्यक्ष रेणू बाहेती,शहर महामंत्री मेनका जाजू उपाध्यक्ष नेहा मंत्री द्वारा भजन प्रवाहिका उन्नति शर्मा का सम्मान किया गया एवं कार्यक्रम संयोजक भगवान बाहेती, आदित्य भण्डारी, कोषाध्यक्ष चेतन गुप्ता द्वारा विख्यात भजन गायक राजेन्द्र अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री लक्ष्मीचन्द्र गुप्ता, महामंत्री नरेश जिन्दल, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष किरण लखोटिया, महिला प्रदेश मंत्री रजनी नुवाल, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र जैन, युवा प्रदेश मंत्री मनीष मंत्री, पुरूषोतम नुवाल, कोषाध्यक्ष सूरज समदानी, ख्याति भण्डारी, अनुकृति विजय, सीमा गुप्ता, रेखा झंवर, रीना जैन, अनिता जैन, ङ्क्षसपल भंडारी, कविता नुवाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Published on:
18 Mar 2024 12:12 pm

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
