11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालिका व दो युवकों के शव नहर और ड्रेन में फंसे मिले

सदर थाना क्षेत्र के माटूंदा व झरबालापुरा-नयागांव में गुरुवार को चम्बल की बूंदी ब्रांच केनाल में एक बालिका व दो युवकों के शव मिले हैं।
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 06, 2021

बालिका व दो युवकों के शव नहर और ड्रेन में फंसे मिले

बालिका व दो युवकों के शव नहर और ड्रेन में फंसे मिले

बालिका व दो युवकों के शव नहर और ड्रेन में फंसे मिले
तीनों कार में सवार होकर गांव के लिए निकले थे
हादसे की नहीं मिली कोई जानकारी
बूंदी. रामगंजबालाजी. सदर थाना क्षेत्र के माटूंदा व झरबालापुरा-नयागांव में गुरुवार को चम्बल की बूंदी ब्रांच केनाल में एक बालिका व दो युवकों के शव मिले हैं। दोपहर तक पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गेण्डोली थाना क्षेत्र के भाटिया की झोंपडिय़ा निवासी हरिराम गुर्जर (30) व उसका मित्र सुनील मीणा (25) 3 अगस्त को नमाना थाना क्षेत्र के गरड़दा से बालिका इशानी गुर्जर (8) को ननिहाल से लेकर कार से गांव आरहे थे। रात्रि के समय कार सहित तीनों कहीं नहर में गिर गए। जिसमें कार में सवार बालिका का शव झरबालापुरा नयागांव के निकट नहर के अंदर मिला।
वहीं दोनों युवकों के शव माटूंदा गांव के निकट मिले। जिन्हें सदर थाना पुलिस बूंदी जिला चिकित्सालय लेकर आई। बाद में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
कार का नहीं लगा पता
परिजनों के अनुसार तीनों जने कार में सवार होकर निकले थे, लेकिन तीनों के शव अलग-अलग जगह पर मिले। कार नहीं मिली। कार मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा कहां हुआ।
3 दिन से तलाश रहे थे परिजन
गरड़दा से निकलने के बाद में जब तीनों जने देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू किया। झरबालापुरा निवासी रामेश्वर धाभाई ने बताया कि गुरुवार सुबह झरमहादेव के निकट बालिका का शव झाड़ी में फंसा नहर में दिखाई दिया। तो यहां लोगों ने बालिका के शव को निकाल कर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद में दोपहर को माटूंदा के उपसरपंच विजय साहू को मोगिया बस्ती के पप्पू लाल बागरी ने कैनाल के निकट ड्रेन के किनारे दो शव दिखाई देने की सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ राहत के प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए।