बूंदी. युवा और खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना मंगलवार को बूंदी कलक्ट्रेट में हिण्डोली और नैनवां क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में वन विभाग की आपत्तियों को लेकर आपा खो बैठे। उन्होंने डीएफओ टी.मोहनराज को धमकाते हुए कहा कि आप बिल्कुल आग के ढेर पर बैठे हुए हो। उनकी विधानसभा में जो भी काम रोके है, उन्हें सब याद है। जिस दिन मौका आ गया, एक ही दिन में पूरी जान निकाल दूंगा।
चांदना ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और समीक्षा के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में जिला कलक्टर रङ्क्षवद्र गोस्वामी भी मौजूद थे। चांदना ने डीएफओ टी.मोहनराज से कहा आप हमारे काम नहीं रोक रहे हो, आप अपने नीचे आग लगा रहे हो। कोई न कोई पोङ्क्षस्टग में ऐसी कोई बात आएगी।
ये याद रखना, मेरी विधानसभा क्षेत्र के जितने भी काम रोके है, मुझे एक-एक याद है। मैने तो आपको कोई फोन नहीं किया, लेकिन एक-एक चीज मेरे पास आती है। आप एहसान फरामोश आदमी हो, ब्याज समेत दूंगा आपको, ये याद रखना जिस दिन मौका मिल गया, उस दिन एक ही दिन में पूरी जान निकाल दूंगा। चांदना के तेवर से वहां मौजूद अधिकारी सन्न रह गए।
शुरू करवाओ 220 केवी का कार्य
उन्होंने बताया कि जैतपुर से खटकड़ तक नेशनल हाइवे 34 सडक़ कार्य के टेण्डर 19 अप्रेल को होंगे। इस सडक़ का शीघ्र कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा रामेश्वर तिराहे से बडग़ांव तक स्वीकृत सडक़ का कार्य जल्द शुरू करवाया जाए। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता से कहा कि जजावर में बनने वाले 220 केवी सबस्टेशन के कार्य के टेण्डर में हो रही देरी के कारणों को दूर कर शीघ्र कार्य शुरू करवाया जाए। बैठक में जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, जिला कलक्टर रङ्क्षवद्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीशचन्द्र मीना, उपवन संरक्षक संजीव शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीके जैन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रकी विभाग के अधीक्षण अभियंता डीएन व्यास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जोधपुर-कोटा की तर्ज पर को विकास
बैठक में चादंना ने कहा कि जोधपुर और कोटा के शहरी क्षेत्रों में जिस तरह विकास कार्य हुए हैंई उसी तर्ज पर हिण्डोली-नैनवां भी ग्रामीण विकास के मामले में मॉडल के रूप में पहचाना जाए।