
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : मॉडल में दिखाई हवाई अड्डे की सुरक्षा, मवेशियों को आग से बचाने वाला यंत्र, स्वचालित वाटर सिस्टम बनाया
बूंदी . राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबी के छात्र योगेश ने गत दिनों हवाई अड्डे पर सुरक्षा को लेकर मॉडल तैयार किया, जिसे राज्य स्तर पर काफी सराहा गया और सिक्योरिटी क्षेत्र में प्रथम स्थान दिया गया। छात्र योगेश ने बताया कि विगत वर्षों में हवाई अड्डों की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में उसने प्रस्तावित कोटा हवाई अड्डे को लेकर मॉडल तैयार किया। मॉडल में यहां आने वाले यात्रियों के वाहनों की पार्किंग से लेकर प्लेन हैंङ्क्षगग स्पेस के साथ सुरक्षा के तमाम उपकरणों को दर्शाया। फ्यूचर में अगर हवाई अड्डा बने तो इसे सिक्योरिटी कैसे दी जाए और क्या क्या सावधानी बरती जाए। साथ भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए रक्षा क्षेत्र में नई तकनीक की आवश्यकता भी मॉडल में दर्शाई।
हिण्डोली. कस्बे के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में पढऩे वाले कक्षा सातवीं के छात्र धनराज योगी ने गायों को आग से सुरक्षित बचाने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया।
प्रोजेक्ट का निर्माण इंस्पायर अवार्ड 2023 के अंतर्गत किया गया है। तथा इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य जानवरों की आग लगने व गर्मियों में समय पर पीने का पानी नहीं मिलने से होने वाली मृत्यु को कम करना है। प्रोजेक्ट में मुख्य रूप से दो भाग हैं। प्रथम भाग में जानवरों को आग से बचाने वाला यंत्र लगाया गया है, जो की माइक्रोकंट्रोलर, अल्ट्रासोनिक सेंसर, सर्वो मोटर से मिलकर बना है।
इसके अंतर्गत जैसे ही फार्म या बाडे में आग लगती है तो मवेशियों में भगदड़ मच जाती है। इससे अल्ट्रासोनिक सेंसर मवेशियों को डिटेक्ट करके मुख्य दरवाजे को खोल देता है और मवेशी आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
इस प्रोजेक्ट के दूसरे भाग में स्वचालित वॉटर फिङ्क्षलग सिस्टम लगाया गया है, जो माइक्रोकंट्रोलर, वाटर पंप, और ह्यूमिडिटी सेंसर से मिलकर बना है।
जैसे ही पानी के टैंक का जल स्तर कम होता है, माइक्रोकंट्रोलर ह्यूमिडिटी सेंसर की सहायता से पानी के लेवल को डिटेक्ट कर पंप को चालू कर देता है। इस प्रकार गर्मियों के दिनों में भी पर्याप्त मात्रा में टैंक में पानी होने से मवेशियों की प्यास के कारण मृत्यु नहीं होती।छात्र को प्रेरित करने का कार्य लेखराज वर्मा ने किया गया वर्मा ने बताया कि छात्र का यह प्रयोग काफी उपयोगी हो सकता है।
Published on:
28 Feb 2024 12:27 pm

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
