
प्राइवेट लैबोरेट्री एसोसिएशन ने सरकार की भेदभाव पूर्ण नीति के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन
बूंदी. राजस्थान एसोसिएशन आफ एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स टेक्नोलॉजिस्ट बूंदी के बैनर तले बूंदी प्राइवेट लैबोरेट्री एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने रोडवेज बस स्टैंड स्थित वैष्णो देवी माता मंदिर में एक सभा का आयोजन किया जिसमें प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत सभी ने एक स्वर में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की कार्य योजना तैयार की। प्रदेश सरकार द्वारा क्लीनिकल एस्टेब्लिश एक्ट के तहत लेबोरेट्रीयन व टेक्नीशियन पर जो नियम लादे जा रहे हैं। उनके विरोध में सभी ने एक स्वर में आवाज उठाई ।राज्य सरकार की इस नीति से प्रदेश के बड़े शहर के छोटे कस्बे में ब्लड टेस्ट की जांच में दुगनी चौगुनी रेट बढ़ेगी। जिससे आम आदमी पर भार पड़ेगा। ज्ञापन में पैरामेडिकल काउंसिल के द्वारा टेक्नोलॉजिस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए भेदभाव पूर्ण नीति का विरोध किया गया जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के दौरान आस्था लेब के मनोज कुमार शर्मा,बालाजी लेब के मनोज गोचर, शिवजी लाल, गोविंदम गोपाल लाल शर्मा ,जीवन आधार लेब से ओम प्रकाश वर्मा ,लोकेश गुप्ता,मो, अली ,जितेन्द्र, संजय, सहित बड़ी संख्या में निजी लैब संचालक उपस्थित रहे।
Published on:
06 Aug 2019 09:17 pm

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
