11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश में बह गई सड़क, गेंता माखीदा पुलिया पर आवागमन बंद

गेंता-माखीदा चम्बल नदी की पुलिया से लबान रेलवे स्टेशन व माखीदा गांव के बीच में सड़क दो अलग-अलग जगह पर टूट कर बह गई। जिससे सड़क के बीच में दो गहरे गड्ढे हो गए।
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 06, 2021

बारिश में बह गई सड़क, गेंता माखीदा पुलिया पर आवागमन बंद

बारिश में बह गई सड़क, गेंता माखीदा पुलिया पर आवागमन बंद

बारिश में बह गई सड़क, गेंता माखीदा पुलिया पर आवागमन बंद
बड़ाखेड़ा. गेंता-माखीदा चम्बल नदी की पुलिया से लबान रेलवे स्टेशन व माखीदा गांव के बीच में सड़क दो अलग-अलग जगह पर टूट कर बह गई। जिससे सड़क के बीच में दो गहरे गड्ढे हो गए। जिसके चलते मध्यप्रदेश, बारां, झालावाड़, इटावा, श्योपुर आदि शहरों से सम्पर्क कट गया। गेंता माखीदा पुलिया पर आवागमन बंद कर दिया है।
माखीदा सरपंच रमेशचन्द पालीवाल ने बताया कि पापड़ी के पास मेज नदी की पुलिया पर पानी आने से दो दिन से मेगा हाइवे बंद है।


जान जोखिम में डाल रहेे लोग
भण्डेड़ा. क्षेत्र में बांसी से जिला मुख्यालय के लिए आने जाने वाले रास्ते पर रानीपुरा की बेजाण नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया से जान जोखिम में डालकर लोग गुजर रहे हैं। ग्रामीण हरिराम गुर्जर ने बताया कि गुरुवार को भी पुलिया पर बहाव होने के बाद भी लोग पुलिया से गुजरते हुए नजर आए। इधर बांसी देई मार्ग पर भजनेरी नदी में पाईबालापुरा बांध की चादर का पानी आने से बुधवार शाम से ही मार्ग दोपहर तक बंद रहा।
36 घंटे बाद आवागमन हुआ शुरू
बरुन्धन. घोड़ापछाड़ नदी में आए पानी से मंगलवार रात्रि एक बजे से बरुन्धन कस्बे का चारों तरफ से संपर्क कटने के बाद गुरुवार को दोपहर तक भी आवागमन शुरू नहीं हो सका। मुख्य सड़क पर घाघड़ पुलिया से आगे मोड़ की रपट पर तेज पानी का बहाव होने से बरुन्धन वाया सीतापुरा फैक्ट्री, भरता बावड़ी, तिराहा से सम्पर्क कटा रहा। पानी का स्तर कम होने के साथ ही करीब दो बजे आवागमन सुचारु हुआ।
नमाना. बरसात का दौर थमने के बाद गुरुवार को पानी में भी थोड़ा उतार रहा। इसके चलते लोगों ने भी घरों में अपने सामानों की सार संभाल की। इस दौरान श्यामू गांव में दो कच्चे मकान धराशायी हो गए। नमाना बरूंधन मार्ग की पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं पिजर माता के रास्ते पर जाने वाली रपट भी पानी के बहाव के साथ बह गई है। लोईचा पंचायत के महादेव के झोपड़े के ऊपर बना एनिकट बह गया है।