हिण्डोली. शिक्षा विभाग में महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सूर्य नमस्कार की शुरुआत गुरुवार को सूर्य सप्तमी के अवसर पर ब्लॉक क्षेत्र के सभी विद्यालय में विधिवत शुरू हुआ।
जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे से 11 बजे तक कस्बे के सीनियर सेकंडरी विद्यालय, बालिका सीनियर सेकेंडरी, त्रिवेणी चौक, मॉडल स्कूल, देवनारायण, संस्कृत स्कूल सहित कस्बे की सभी मिडिल प्राथमिक, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में छात्रों ने शिक्षकों के साथ सूर्य नमस्कार किया । यहां पर उपखंड मुख्यालय में स्थित नोडल विद्यालय में प्रधानाचार्य नरबदा मुराडिया ने छात्रों को सूर्य नमस्कार की विधि व महत्व के बारे में बताया। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवराज खींची ने बताया कि सूर्य नमस्कार से शारीरिक व मानसिक शांति मिलती है। वही ब्लॉक के 326 सरकारी विद्यालय प्राथमिक ,उच्च प्राथमिक व सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों में भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ ।
डाबी. क्षेत्र सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों में सुबह 10:30 से 11 बजे तक विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया। वहीं शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार का महत्व बताया।
इंद्रगढ़. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सूर्य सप्तमी के पूर्व दिवस पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सत्यनारायण सुमन द्वारा बालकों का मार्गदर्शन कर सूर्य नमस्कार करवाया। विद्यालय में 320 छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्द्रगढ़ में सूर्य सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुरा में शारीरिक शिक्षक मुस्तकीम खान के द्वारा सूर्य नमस्कार करवाया गया।
बड़ाखेड़ा .कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, प्राइवेट स्कूलों में पापडी गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह सूर्य नमस्कार करवाया गया। इस दौरान प्राचार्य आशा मीणा, रूपचन्द मीणा, भंवर ङ्क्षसह हाडा, महावीर मीणा, रोमेश रायका, छीतर लाल प्रजापत, गुलाबचंद वर्मा, गिरिराज नैनिवाल, राधेश्याम पारेता आदि मौजूद रहे।
झालीजी का बराना. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। साथ ही विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक विकास शर्मा से सूर्य नमस्कार के लाभ की जानकारी ली। बाद में व्यवसाय शिक्षा के तहत विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय शिक्षक जगदीश मेघवाल के अनुसार प्रतियोगिता में कृष्णा भंडारी व ङ्क्षपकू कहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नैनवां. राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सूर्य नमस्कार का ब्लॉक स्तरीय आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवां के खेल मैदान में हुआ।कार्यक्रम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल गोयल अध्यक्षता एवं प्रधानाचार्य विभा गौतम के नेतृत्व में सुबह साढ़े दस बजे पर प्रारंभ हुआ । योग शिक्षक प्रमोद नामा एवं रामदेव नागर के निर्देशन में स्थानीय विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य ,छात्र-छात्राओं, विद्यालय प्रबंधन सदस्यों एवं अभिभावकों ने भाग लिया।
सुमेरगंज मंडी. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेरगंज मंडी व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सुमेरगंज मंडी में सूर्य सप्तमी के अवसर पर छात्र व छात्राओं द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
कापरेन.सूर्य सप्तमी पर शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित सभी विद्यालयों में छात्र छत्राओ सहित शिक्षको ने सूर्य नमस्कार किया। क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपलदा जागीर,आजन्दा मे वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय अड़ीला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,बलकासा राजकीय विद्यालय बालोद, ङ्क्षहगोनिया,चरडाना आदि सभी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार करवाया गया।
करवर. कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में स्थित विद्यालयों में गुरुवार को शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एक साथ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कस्बे सहित माणी, सूंसा, कैथूदा, जरखोदा, खजूरी, आंतरदा आदि गांवो में शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
जजावर. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जजावर में प्रात: 10:30 बजे सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया प्रधानाचार्य सोजी लाल मीणा ने बताया कि अभी छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन 10:30 से 10:45 तक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा।
खटकड़. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, कालबेलिया बस्ती के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पंचायत क्षेत्र के खड़ीबारा, भीमगंज,जावरा,जावरा की झोपडिय़ा,हरिपुरा, गुढ़ामगदू गांवों के राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों, अजेता, रिहाना, ख्यावदा, रायथल, भैरूपुरा ओझा, नयागांव आदि पंचायत क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के साथ छात्र -छात्राओं ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया।
भण्डेड़ा. सूर्य सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। राउप्रावि रामगंज में मंत्रोच्चार के साथ इसका आयोजन हुआ। मौके पर संस्था प्रधान द्वारा शाला परिवार, एसएमसी सदस्य सहित ग्रामीणों को योगाभ्यास व योग संबधी विशेषताओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
तलवास. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तलवास में 375 छात्र छात्राओं व 11 शिक्षकों ओर 23 नागरिकों ने एक साथ सुर्य नमस्कार किया। इसी तरह तलवास पंचायत के सभी विद्यालयों में राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार सुर्य नमस्कार कराया गया।
केशवरायपाटन. राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय केशवरायपाटन में सूर्य उपासना को समर्पित सूर्य सप्तमी के पर सूर्य नमस्कार करवाया गया। विद्यालय की शारीरिक शिक्षक शुभांगीनी राठौर ने स्थानीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार करवाया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान रामस्वरूप नागर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अनिल सामरिया, दुर्गा शंकर पांचाल,रेनू शर्मा छात्र अध्यापिका सुप्रिया होतवानी, रेखा बाथला, प्रियंका, भाविका शर्मा उपस्थित रहे।