3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : छोटीकाशी बूंदी को मिली सिंथैटिक ट्रेक की सौगात, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया लोकार्पण

छोटीकाशी बूंदी के खिलाडिय़ों के लिए शनिवार का दिन खुश खबरी लेकर आया। यहां खेल संकुल में 7 करोड़ रुपए की लागत से बना एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक लोकसभा अध्यक्ष ने समर्पित किया।

Google source verification

बूंदी. छोटीकाशी बूंदी के खिलाडिय़ों के लिए शनिवार का दिन खुश खबरी लेकर आया। यहां खेल संकुल में 7 करोड़ रुपए की लागत से बना एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक लोकसभा अध्यक्ष ने समर्पित किया। इसके बाद स्पीकर बिरला आमजन के साथ तिरंगा लेकर ट्रेक पर दौड़े। इससे पूर्व बिरला ने सिंथेटिक ट्रैक का लोकार्पण कर आयोजित सभा को संबोधित किया। स्पीकर बिरला ने कहा कि 20 करोड़ की लागत से खेल संकुल में कई कार्य होंगे,जिसके प्रथम चरण के सिंथेटिक ट्रैक का आज लोकार्पण किया गया। आने वाले समय में जल्द यहां एक इंडोर स्टेडियम बनेगा और कई खेल सुविधा का विस्तार होगा। यह ट्रेक प्रदेश का छठा एथलेटिक्स ट्रैक होगा। समारोह में बिरला ने खेल महोत्सव के विजेताओं को भी उत्साह वर्धन किया। समारोह में बूंदी विधायक अशोक डोगरा व के पाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल भी मौजूद रही।