
पीडि़त परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता, प्रभारी मंत्री पहुंचे जायजा लेने
पीडि़त परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता, प्रभारी मंत्री पहुंचे जायजा लेने
मकान पर दीवार ढहने से मरे केवट परिवार का मामला
केशवरायपाटन. नाव घाट पर केवट परिवार के सात सदस्यों की मृत्यु के बाद परिजनों को ढांढ़स बंधाया। जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका देखा। केवट समाज की ओर से मृतकों के परिवार के एक-एक सदस्यों को सरकारी नौकरी दिलवाने, आवास की व्यवस्था करने, सूरज केवट को अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मृतक के परिवारों को एक-एक सरकारी नौकरी दिलवाने के मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा कर अनुरोध किया जाएगा। मीणा ने बातचीत में बताया कि जो हादसा हुआ है उसकी जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। मीणा ने कहा कि मकान पर पर मलवा गिरना एक बड़ा हादसा है। घटना के लिए संवेदना प्रकट करते हुए मीणा ने कहा कि मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री बाढ़ राहत सहायता कोष से मदद की जाएगी। मीणा ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को मृतकों के लिए आवास बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा ने मृतकों के परिवार को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल कराड़, मनोनीत पार्षद जगदीश दाधीच व अन्य मौजूद थे। कस्बे के कपड़ा व्यापारी गौरव मलिक ने मृतक के परिजनों को 11 हजार की आर्थिक सहायता देकर सूरज केवट की पढ़ाई का जिम्मा लिया।
कापरेन. प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा को कापरेन नगरपालिका चेयरमैन हेमराज मेघवाल व कांग्रेसजनों ने कांग्रेस नेता राकेश बोयत के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
Published on:
06 Aug 2021 07:41 pm
