3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी के देवपुरा शिव कॉलोनी में ग्यारह हजार केवी का तार टूटा, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

शहर के देवुपरा स्थित शिव कॉलोनी में बुधवार दोपहर को 11 हजार केवी लाइन का तार टूटने से क्षेत्रवासियों में रोष फैल गया। गुस्साए लोगों ने यहां कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवराज गोचर की अगुवाई में विद्युत निगम के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
बूंदी के देवपुरा शिव कॉलोनी में ग्यारह हजार केवी का तार टूटा, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

बूंदी के देवपुरा शिव कॉलोनी में ग्यारह हजार केवी का तार टूटा, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

बूंदी. शहर के देवुपरा स्थित शिव कॉलोनी में बुधवार दोपहर को 11 हजार केवी लाइन का तार टूटने से क्षेत्रवासियों में रोष फैल गया। गुस्साए लोगों ने यहां कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवराज गोचर की अगुवाई में विद्युत निगम के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बिजली की लाइन अन्यत्र जगह शिफ्ट कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। करीब 4 घंटे से अधिक चले विरोध प्रदर्शन के बाद देर शाम को उपखंड अधिकारी पूजा सक्सेना व पुलिस उप अधीक्षक मनोज शर्मा की समझाइश पर गुस्साए लोग माने और धरना हटाया। यहां गुस्साए लोगों ने विद्युत निगम के अभियंताओं को भी खरीखरी सुनाई।
जानकारी के अनुसार शहर के देवपुरा शिव कॉलोनी के बाशिंदे करीब दो वर्ष से कॉलोनी में लगे 11 हजार केवी लाइन को लेकर क्षेत्रवासी संघर्ष कर रहे। यहां क्षेत्रवासियों ने कई बार विद्युत निगम के अभियंताओं से इसे अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। बुधवार दोपहर को 11 हजार केवी की लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। सूचना पर कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंची, जिनको गुस्साए लोगों के विरोध का सामना करना पड़ गया। क्षेत्रवासी उच्चाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे निगम के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता को क्षेत्र के लोगों ने घेरकर खरी-खरी सुनाई।
घटना की जानकारी लगने पर सदर थाना व कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की, लेकिन कोई नहीं माने। बाद में कार्यवाहक तहसीलदार प्रीतम सिंह भी मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। देर शाम तक मामले का कोई हल नहीं निकला। लोग प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में मौके पर पहुंची उपखंड अधिकारी पूजा सक्सेना व पुलिस उप अधीक्षक ने समझाइश की। एसडीएम ने जल्द ही लाइन शिफ्ट करने का भरोसा दिया, इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोग धरने से उठे। इस दौरान निरंज पांडे, कुलदीप सिंह, पृथ्वीराज सिंह, उमेश सेन, सुबोध सेन, तरुण जैन, राजेश शर्मा, मुकेश शर्मा, दशरथ सिंह, राकेश बातकी, जगदीश सोनी, सिद्धार्थ बिट््टू आदि मौजूद थे।
पहले भी हो चुका हादसा
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पूर्व में भी उक्त कॉलोनी में तार टूटने से हादसा हो चुका। करीब दो वर्ष पहले तार टूटने से एक महिला की मौत भी हो गई। तब से लाइन को अन्यत्र जगह शिफ्ट करने के लिए संघर्ष कर रहे। बुधवार को तार टूटने के दौरान बच्चे सडक़ पर मौजूद थे।
11 हजार केवी विद्युत का तार शिफ्टिंग को लेकर क्षेत्र के लोगों से बात कर समझाइश की गई। जल्द कॉलोनी की समस्या को दूर कराने के प्रयास किए जाएंगे।
पूजा सक्सेना, उपखंड अधिकारी, बूंदी

Story Loader