5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी में बह गए पांच लाख, अब प्यासे रहेंगे कंठ

ग्राम पंचायत गोठड़ा की ओर गांवों में जलस्तर बनाए रखने के लिए तीन नदियों के संगम स्थल खरर्देश्वर महादेव के पास करीब पांच लाख रुपए की लागत से बनाया गया एनिकट क्षतिग्रस्त हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Devendra Singh Devra

•

Updated: 9 Jan 2020, 4:17 PM IST

पानी में बह गए पांच लाख, अब प्यासे रहेंगे कंठ

पानी में बह गए पांच लाख, अब प्यासे रहेंगे कंठ

गोठड़ा. ग्राम पंचायत गोठड़ा की ओर गांवों में जलस्तर बनाए रखने के लिए तीन नदियों के संगम स्थल खरर्देश्वर महादेव के पास करीब पांच लाख रुपए की लागत से बनाया गया एनिकट क्षतिग्रस्त हो गया है। इस साल हुई तेज बारिश से गोठड़ा बांध के ओवरफ्लो पानी के तेज बहाव से एनिकट बह गया। जिससे अब एनिकट में पानी भी नहीं रुक रहा है। इससे ग्रामीणों को आगामी गर्मी के दिनों में परेशानी उठानी पड़ सकती है।
जानकारी के अनुसार करीब १४ साल पहले ग्राम पंचायत गोठड़ा की ओर से एसएफसी, एफएफसी एवं मनरेगा योजना के तहत बेजाण, गरजनी और सुगनली नदी संगम स्थल पर एनिकट का निर्माण करवाया गया था। जिससे आस पास के आधा दर्जन गांवों के कुओं एवं टयूबवैलों में गर्मी के दिनों में भी जल स्तर बना रहता था। किसानों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ता था। वर्ष २०१३-१४ मेें एनिकट का कुछ हिस्सा पानी के तेज बहाव से कट गया था, जिसकी पंचायत की ओर से मरम्मत करवाई थी। इस साल तेज बरसात से तीनों नदियों में आए उफान के चलते एनिकट टूट कर बह गया। पूर्व सरपंच गजानंद चंदेल ने बताया कि टूटे हुए एनिकट की मरम्मत करवाने के लिए ग्राम पंचायत को अवगत करवाया था, लेकिन पंचायत ने बजट की कमी बताते हुए ध्यान नहीं दिया। अब गर्मी के दिनों में परेशान होना पड़ेगा।
खरर्देश्वर महादेव के पास बना एनिकट तेज बारिश एवं तीनों नदियों में आए उफान के चलते टूट गया था। जिसकी मरम्मत करवाने के लिए २ अक्टूबर को हुई ग्राम सभा में २० लाख रुपए का प्रस्ताव बनाकर पंचायत समिति भिजवाया था। राशि स्वीकृत होते ही एनिकट का निर्माण करवाया जाएगा।
परमेश्वर प्रजापति, ग्राम विकास अधिकारी, गोठड़ा