2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : सपना चौधरी ने गजबण पानी रे चाली पर खूब लगाए ठुमके, दर्शक भी झूमे

हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के डांस पर शुक्रवार को छोटीकाशी बूंदी झूम उठी। हर कोई सपना की एक झलक पाने को बेताब दिखा।

Google source verification

बूंदी. हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के डांस पर शुक्रवार को छोटीकाशी बूंदी झूम उठी। हर कोई सपना की एक झलक पाने को बेताब दिखा। नगर परिषद की और से कजली तीज महोत्सव के तहत यहां कुंवारती कृषि उपज मंडी में आयोजित स्टार नाइट कार्यक्रम मेंं हरियाणवी कलाकार जैसे मंच पर आई पूरे पांडाल में लोग झूम उठे। दर्शक दीर्घा में सिटियां बजनी शुरु हो गई।

कलाकार ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद जैसे ही सपना ने घूम-घूम के देखूंगी पर पहली प्रस्तुति दी। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ गई। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। कलाकार सपना को देखने भीड़ शाम पांच बजे से ही आना जुट गई। इसके बाद सपना ने यह गजबण पानी रे चाली…तेरे खुले-खुले बाल बड़े टॉप लागे…गाने पर प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। कलाकार सपना चौधरी 7 बजकर 50 मिनट पर मंच पर आई और 8 बजकर 7 मिनट तक पहली डांस की प्रस्तुति दी। इसके बाद अन्य कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेष सोनी, सुवासां मंडल अध्यक्ष संजय शृंगी थे। सभापति मधु नुवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अजय ने किया। स्टार नाईट कार्यक्रम में अन्य कलाकारों ने भी फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। 9 बजकर 6 मिनट पर जैसे ही दूसरी बार सपना मंच पर आई दर्शक दीर्घा में बैठे लोगो के चेहरे खिल उठे। सपना ने गंज का घूंघट काड चाली में तो मटक-मटक पर प्रस्तुति दी युवाओं में जोश भर गया। सभी अपने स्थान पर खड़े होकर झूमने लगे।