5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाम बदलकर कर रहा था कमाल, फिर धरा गया…

पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Devendra Singh Devra

•

Updated: 9 Jan 2020, 9:50 PM IST

नाम बदलकर कर रहा था कमाल, फिर धरा गया...

नाम बदलकर कर रहा था कमाल, फिर धरा गया...

केशवरायपाटन. पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। वृत्ताधिकारी दीपक गर्ग ने बताया कि शातिर नकबजन रघुवीर उर्फ रूघा चौपदार लम्बे से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ तालेडा थाने में चोरी के चार, केशवरायपाटन में चोरी के दो व रेलवे कॉलोनी थाना कोटा में चोरी का एक मामला दर्ज है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी रघुवीर को रामगंजमंडी थाना क्षेत्र के खैराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी वहां पर जुगराज के नाम से रह रहा था। टीम में थाना प्रभारी लखनलाल मीणा, तालेड़ा थाना प्रभारी रमेश तिवारी, हेड कांस्टेबल पवन कुमार व विमल शामिल थे।
उपचार कराने गई विवाहिता लापता
केशवरायपाटन. सीन्ता गांव से चार दिन पहले कोटा के चिकित्सालय में उपचार करवाने गई विवाहिता लापता हो गई। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि सीन्ता निवासी पूजा प्रजापत ६ जनवरी को कोटा के चिकित्सालय में उपचार करवाने गई थी। देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कहीं भी उसका पता नहीं चलने पर पति त्रिलोक प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।