3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

कर्नल की फौज के आगे सरकार बेबस…बूंदी के तीन रास्तों से आई यह खबर…सुनकर पहिए थमे, ठिठके लोग

गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते गुरुवार को गुलाबपुरा-उनियारा हाई-वे और स्टेट हाइवे-34 देई-बूंदी जाम रहा।

Google source verification

बूंदी. गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते गुरुवार को गुलाबपुरा-उनियारा हाई-वे और स्टेट हाइवे-34 देई-बूंदी जाम रहा। दोनों ही मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। गुलाबपुरा-उनियारा हाई-वे पर नैनवां के निकट गुर्जर समाज के लोग पांचवें दिन रोककर बैठे रहे। इधर, स्टेट हाइवे-34 देई-बूंदी को जैतपुर तिराहे पर दूसरे दिन गुरुवार को भी रोके रहे। दोनों ही जगहों पर बैठे गुर्जर समाज के महिला-पुरुषों ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के संयोजक कर्नल किरोड़ सिंह बैंसला के कहने पर ही वह सडक़ों से हटेंगे। यात्री बेबस नजर आए। जयपुर की ओर जाने वाली रोडवेज की बसों के पहिए थमने से लोगों के जरूरी काम भी अटक गए हैं। इधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सरकार की ओर निगाह करके बैठे हैं।