बूंदी. रोटरी क्लब की ओर से बूंदी के चित्तौड़ रोड पर पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण हो, यह काम स्वयं सेवी संस्थाएं ही कर सकती है। पौधारोपण करेंगे तभी हमारा पर्यावरण बचेगा। पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने रोटरी क्लब की ओर से किए गए पौधारोपण की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब लगाए गए इन पौधों की नियमित देखभाल हों। ताकि भविष्य में यह लोगों को छाया दे सके। इस मौके पर क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्यचंद्र गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सेठी ने आभार व्यक्त किए। यहां मंत्रोच्चार के साथ सडक़ के दोनों किनारों पर पौधें रोपे गए हैं।