3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 किलोमीटर का चक्कर लगा कर पहुंच रहे पंचायत मुख्यालय

क्षेत्र की आंतरदा पंचायत के केदारा की झोपड़िया व संग्रामगंज का पंचायत मुख्यालय से सीधा जुड़ाव नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 19, 2025

20 किलोमीटर का चक्कर लगा कर पहुंच रहे पंचायत मुख्यालय

करवर. संग्रामगंज, केदार की झोपड़ियां से पंचायत मुख्यालय जाने वाला कच्चा दुर्गम रास्ता।

करवर. क्षेत्र की आंतरदा पंचायत के केदारा की झोपड़िया व संग्रामगंज का पंचायत मुख्यालय से सीधा जुड़ाव नहीं है। ऐसे में पंचायत मुख्यालय पर जाने के लिए ग्रामीणों को 20 किलोमीटर का चक्कर काटकर पंचायत मुख्यालय पहुंचने की मजबूरी बनी हुई है।

ग्रामीण रामसहाय मीणा ने बताया कि दोनों गांव से पंचायत मुख्यालय की दूरी करीब 7 किलोमीटर है, लेकिन रास्ता कच्चा दुर्गम तथा खाल, नाला होने से आने जाने में परेशानी है। बरसात में तो आवाजाही बंद हो जाती है। तथा ग्रामीणों को करवर होकर 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर पंचायत मुख्यालय जाना पड़ता हैं। केदारा की झोपड़िया में 200 व संग्रामगंज में 75 घरों की बस्ती है। केदारा की झोपड़िया से आरी के बालाजी तक डेढ़ व खेमजी महाराज तक तीन किलोमीटर की मिसिंग सड़क बने तो लोगों की परेशानी खत्म हो जाएगी। सरपंच मेघराज गुर्जर ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या खत्म करने के लिए इस मिसिंग रास्ते पर पुलिया पक्की सड़क के निर्माण की जरूरत है।

]कई बार उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया है, लेकिन इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि खेमजी महाराज तक सड़क बन जाए तो क्षेत्र के लोगों को खेमजी महाराज के दर्शन के लिए भी लंबा चक्कर काटना नहीं पड़ेगा। ग्रामीण कम दूरी में खेमजी धार्मिक स्थल तक पहुंच सकते है। वहीं इन दोनों गांवों के लोगों को आरी के बालाजी जाने के लिए भी लंबी दूरी तय करके जाना पड़ रहा है। जबकि दोनों गांव से दूरी करीब 5 किलोमीटर ही है।

Story Loader