5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काजू-बादाम देखकर चोरों का फिसला मन और फिर हुआ यह…

कस्बे में सडक़ किनारे स्थित एक किराने की दुकान से चोर शनिवार रात को ताला तोडक़र ५० हजार के सामान चुरा ले गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Devendra Singh Devra

•

Updated: 13 Jan 2020, 3:46 PM IST

काजू-बादाम देखकर चोरों का फिसला मन और फिर हुआ यह...

काजू-बादाम देखकर चोरों का फिसला मन और फिर हुआ यह...

केशवरायपाटन. कस्बे में सडक़ किनारे स्थित एक किराने की दुकान से चोर शनिवार रात को ताला तोडक़र ५० हजार के सामान चुरा ले गए।पुलिस ने बताया कि कस्बे में विष्णु प्रोविजन में रात के समय चोर ताले तोड़ कर घुस गए और तेल, काजू, बादाम व अन्य किराने के सामने चुरा ले गए। चोरी गए सामानों की कीमत करीब ५० हजार रुपए है। रविवार सुबह दुकान मालिक दुकान आया तो ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरन्त पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौका देख कर चोरी का मामला दर्ज किया है।
साढ़े चार किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
नमाना. पुलिस की विशेष टीम ने शनिवार देर रात को गरनारा गांव मेें दबिश देकर साढ़े 4 किलो गांजा बरामद कर एक जने को गिरफ्तार किया है। टीम के हेड कांस्टेबल महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि गरनारा निवासी राधेश्याम गुर्जर कई दिनों से नमाना क्षेत्र में गांजे की सप्लाई कर रहा था। सूचना मिलने पर शनिवार रात को विशेष टीम ने गांव में दबिश दी तो राधेश्याम अपने घर के पास बने बाड़े में से गांजा निकालकर बेचने जा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर साढ़े चार किलो गांजा बरामद किया है। बाद में आरोपी को नमाना थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि राधेश्याम पहले भी गांजे के मामले में पुलिस गिरफ्त में आ चुका है। यह लंबे समय से नमाना क्षेत्र में गांजे की सप्लाई कर रहा था।