
Demo Photo
राजस्थान के बूंदी में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की डंडे से वार कर हत्या कर दी। घटना बूंदी जिले के देई खेड़ा इलाके की है। शनिवार रात दो भाइयों के बीच बिजली बिल को लेकर विवाद हो गया। पिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो एक बेटा अपने पिता पर इतना भड़क गया कि उसने उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजन को सौंप दिए। पुलिस ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके आधार पर आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि बीती रात पुश्तैनी मकान से बिजली का मीटर हटाने को लेकर छोटे व बड़े बेटे में विवाद हो गया। जिसमें छोटे बेटे रामचरण ने अपने पिता पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी ने रिपोर्ट में अपने बेटे रामचरण पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसके बाद मां की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बूंदी जिले के लाखेरी उपखंड क्षेत्र के दाई खेड़ा के पश्चिमला गांव की है।
Updated on:
19 Jan 2025, 4:37 PM IST
Published on:
19 Jan 2025, 4:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.